दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन में केजरीवाल भी होंगे शामिल
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होंगे।केजरीवाल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में खुद इस बात की पुष्टि…

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होंगे।केजरीवाल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में खुद इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वह और उनका पूरा परिवार भी लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में जंतर मंतर जाएगा। उन्होंने अपील की कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग जंतर मंतर पहुंचें।उन्होंने कहा कि सरकार लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। बड़े पैमाने पर लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। देश ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। यह किसी एक व्यक्ति या पार्टी की बात नहीं है, यह देश की बात है।आआपा के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले आआपा कार्यकर्ताओं से पूरी जानकारी मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में आआपा के विधायक, पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थक शामिल होंगे। ------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
