द इंडियन व्यू

दिल्ली के खिलाड़ियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार दिल्ली के खिलाड़ियों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएगी जिससे कि वे शहर का नाम रोशन कर सकें। तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली खेल-2025 का…

Ragwendra P Singh
May 20, 2025
1 min read
दिल्ली के खिलाड़ियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार दिल्ली के खिलाड़ियों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएगी जिससे कि वे शहर का नाम रोशन कर सकें। तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली खेल-2025 का उद्घाटन करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

साभार : गूगल

उन्होंने कहा, ‘‘पिछली सरकारों के तहत दिल्ली के खिलाड़ियों को दिल्ली छोड़कर दूसरे राज्यों में पंजीकरण कराना पड़ता था। लेकिन अब दिल्ली सरकार दिल्ली खेल परिषद के जरिए उनके लिए सुविधाओं का इंतजाम कर रही है।’’

मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के युवाओं और छात्रों को सभी सुविधाएं देगी जिससे कि वे यहीं रहें और शहर का नाम रोशन करें। पिछली सरकार पर दिल्ली खेल विश्वविद्यालय खोलने की योजना में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ने इसके लिए धन आवंटित किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।