दिल्ली के 6 स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे संदेशों का सिलसिला थम नहीं रहा है। कई नामी और बड़े स्कूलों को आए दिन यह धमकियां मिल रही हैं। इसी क्रम में दिल्ली के 6 स्कूलों को गुरुवार को धमकी दी गई,…

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे संदेशों का सिलसिला थम नहीं रहा है। कई नामी और बड़े स्कूलों को आए दिन यह धमकियां मिल रही हैं। इसी क्रम में दिल्ली के 6 स्कूलों को गुरुवार को धमकी दी गई, जिससे हड़कंप मच गया।
धमकी मिलने वाले स्कूलों में द्वारका सेक्टर-5 और प्रसाद नगर के कुछ प्रतिष्ठित स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूलों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस स्थिति ने एक बार फिर छात्रों, अभिभावकों और स्कूल कर्मचारियों के बीच चिंता पैदा कर दी।
हालांकि, अब तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे संदेशों के बारे में पता लगाने में जुटी है।
इससे एक दिन पहले, बुधवार को भी दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार, सुबह 7:40 और 7:42 बजे के आसपास उन्हें दो स्कूलों में बम की धमकी की जानकारी मिली थी। धमकियां ईमेल के जरिए भेजी गईं। जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें मालवीय नगर स्थित एसकेवी स्कूल और प्रसाद नगर का आंध्र स्कूल भी शामिल था।
18 अगस्त को सुबह लगभग 7 बजे मिली बम की धमकी भरी कॉल के बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) द्वारका को खाली कराना पड़ा। उस मामले में भी अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और बम निरोधक दस्तों ने गहन तलाशी ली। हालांकि, बम की धमकी भरी कॉल सिर्फ अफवाह निकली।
दिल्ली के स्कूलों को लगातार मिल रही धमकी के बाद आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी ने पिछले दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, दिल्ली के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह एक सिलसिला बन चुका है लेकिन भाजपा सरकार, दिल्ली पुलिस समेत तमाम जांच एजेंसियां जागने का नाम नहीं ले रही हैं। इन धमकियों से बच्चों और अभिभावकों में खौफ का माहौल है। बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। लेकिन सीएम रेखा गुप्ता जी को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
