द इंडियन व्यू

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची दतिया, पीतांबरा पीठ में पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की

दतिया : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार देर शाम मध्य प्रदेश के प्रवास पर दतिया पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री पीतांबरा पीठ में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की…

Ragwendra P Singh
January 19, 2026
1 min read
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची दतिया, पीतांबरा पीठ में पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की

दतिया : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार देर शाम मध्य प्रदेश के प्रवास पर दतिया पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री पीतांबरा पीठ में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वानखंडेश्वर महादेव मंदिर गईं, जहां उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक किया।

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से झांसी पहुंची और वहां से वे देर शाम सड़क मार्ग से कार द्वारा दतिया आईं। टोल प्लाजा से लेकर श्री पीतांबरा पीठ तक विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

 

श्री पीतांबरा पीठ में दर्शन और पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के दतिया स्थित निवास 'माई कृपा' पहुंचीं। उन्होंने डॉ. मिश्रा और उनके परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की तथा रात्रि भोज किया। इस दौरान स्थानीय नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा हुई।

 

दतिया प्रवास के पश्चात मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता देर रात झांसी के लिए रवाना हुईं। वहां से उन्होंने ट्रेन के माध्यम से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। मुख्यमंत्री के आगमन से शहर में राजनीतिक एवं धार्मिक गतिविधियों को लेकर उत्साह देखा गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…