द इंडियन व्यू

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया श्रमदान, कनॉट प्‍लेस के हनुमान मंदिर से स्वच्छता अभियान की हुई शुरुआत

नई दिल्‍ली। दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्रमदान किया। मुख्‍यमंत्री ने एनडीएमसी के स्वच्छता अभियान श्रमदान के तहत खुद झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। सीएम के साथ…

Ragwendra P Singh
May 6, 2025
2 min read
दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया श्रमदान, कनॉट प्‍लेस के हनुमान मंदिर से स्वच्छता अभियान की हुई शुरुआत

नई दिल्‍ली। दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्रमदान किया। मुख्‍यमंत्री ने एनडीएमसी के स्वच्छता अभियान श्रमदान के तहत खुद झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। सीएम के साथ एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद और उपाध्यक्ष कुलजीत चहल भी मौजूद रहे।

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिसर में सफाई करने के बाद मंदिर में हनुमान जी के दर्शन भी किए, जिसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में लिखा कि आज कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर एनडीएमसी द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। यह आयोजन हमारी राजधानी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ स्‍वच्‍छ भारत अभियान को समर्पित है, जिसने देशभर में स्वच्छता के प्रति एक नई चेतना जगाई है और इसे एक जनआंदोलन में परिवर्तित किया है।

उन्होंने लोगों से अपील की वो भी इस अभियान का हिस्सा बनें। आगे लिखा आइए, हम सब संकल्प लें कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, हमारी आदत और ज‍िम्मेदारी बने। आइए मिलकर अपने प्रयासों से विकसित और स्वच्छ भारत का निर्माण करें। एक ऐसा भारत जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने।

वहीं, कुलजीत चहल ने बताया कि विकसित भारत की विकसित दिल्‍ली विश्‍व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्‍वच्‍छता अभियान की अपील के तहत दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने 20 दिन का श्रमदान अभियान शुरू किया है। इस अभियान को एनडीएमसी अध्यक्ष और हम सब ने मिलकर एक टीम के रूप में उठाया है और आज प्राचीन हनुमान मंदिर कनॉट प्‍लेस से आगे लेकर बढ़े हैं।

उन्‍होंने बताया कि एनडीएमसी में नौ हजार पांच सौ कर्मचारी हैं और जो भी अधिकारीगण हैं, सभी इस अभियान में अपना योगदान दे रहे हैं। हम सब का एक ही संकल्‍प है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्‍वच्‍छ भारत के संकल्‍प और एनडीएमसी के स्वच्छता अभियान श्रमदान संकल्‍प को पूरा करना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…