द इंडियन व्यू

दिल्ली की नजरें मध्यक्रम सुधार पर, केकेआर को प्लेऑफ की उम्मीदें जीवंत रखने की चुनौती

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में मंगलवार को यहां जब कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेंगे तो टीम की नजरें बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी पर होंगी। दिल्ली को अपने पिछले चार मैच में दो हार मिली, जिसमें रविवार को रॉयल चैलेंजर्स…

Ragwendra P Singh
April 28, 2025
3 min read
दिल्ली की नजरें मध्यक्रम सुधार पर, केकेआर को प्लेऑफ की उम्मीदें जीवंत रखने की चुनौती

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में मंगलवार को यहां जब कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेंगे तो टीम की नजरें बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी पर होंगी। दिल्ली को अपने पिछले चार मैच में दो हार मिली, जिसमें रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार भी शामिल है और टीम लीग चरण के अंतिम मुकाबलों में लड़खड़ाने से बचना चाहेगी।

साभार : गूगल

शीर्ष क्रम में अभिषेक पोरेल ने आक्रामक तेवरों के साथ बल्लेबाजी की है लेकिन लौटने के बाद अनुभवी फाफ डु प्लेसी को अरुण जेटली स्टेडियम की धीमी प्रकृति की पिच पर जूझना पड़ा और उन्हें जल्द से जल्द इससे सामंजस्य बैठाना होगा।

केएल राहुल मौजूदा सत्र में दिल्ली के सफल बल्लेबाज रहे हैं लेकिन रविवार को स्पिनरों के खिलाफ तेजी से रन जुटाने में नाकाम रहे। वह सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की अनुभवी स्पिन जोड़ी के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।
केकेआर के पास स्तरीय स्पिनर हैं जो मेजबान टीम को कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ वर्षा से प्रभावित मैच में जूझने के बाद नाइट राइडर्स का आत्मविश्वास थोड़ा कम होगा। दिल्ली को करुण नायर से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी जिससे कि मध्य क्रम में सारा बोझ राहुल पर नहीं आए।

गेंदबाजी में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने पिछले मैच में दो विकेट चटकाए लेकिन उन्हें दूसरे छोर से समर्थन नहीं मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ विकेट चटकाने में नाकाम रहे स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपनी पूर्व टीम केकेआर की कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे जबकि बीच के ओवरों में कुलदीप यादव ने लगतार अच्छा प्रदर्शन किया है।

दिल्ली को अपने क्षेत्ररक्षण में भी सुधार करना होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पोरेल ने कृणाल पंड्या का महत्वपूर्ण विकेट गंवाया। केकेआर के सात अंक हैं और टीम तालिका में सातवें स्थान पर है। टीम अपने पिछले तीन मैच में जीत दर्ज करने में नाकाम रही है जिसमें दो में उन्हें हार मिली और एक मैच बेनतीजा रहा।

केकेआर को प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखने के लिए यह मुकाबला जीतना होगा क्योंकि दिल्ली के बाद हार से उसकी प्ले ऑफ में जगह बनाने की राह काफी मुश्किल हो जाएगी।

टीम को विभिन्न विभागों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पारी का आगाज करने का मौका नारायण के साथ क्विंटन डिकॉक और राहमानुल्लाह गुरबाज को मिला है। टीम रन बनाने के लिए रहाणे और युवा अंगकृष रघुवंशी पर काफी अधिक निर्भर है।

मध्यक्रम में वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह अधिक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। टीम की गेंदबाजी भी चिंता का विषय है। केकेआर के गेंदबाजों को सलामी जोड़ियों को तोड़ने में दिक्कत हो रही है जिससे विरोधी टीमें उसके खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा कर रही हैं।

पिछले मैच में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाजों ने 120 रन जोड़े। केकेआर डेथ ओवरों में बेहतर गेंदबाजी करने में सफल रही लेकिन दिल्ली के खिलाफ रन गति में अंकुश लगाने के लिए नारायण, चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा को सामूहिक प्रयास करना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेा राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिज्वी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जाधव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पावेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसोदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोईन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नोर्किया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकारिया

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।