द इंडियन व्यू

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में छाया घना कोहरा, सड़कों पर रेंगते दिख रहे वाहन, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी

दिल्ली-एनसीआर में आज (शुक्रवार) इस सीजन का सबसे घना कोहरा नजर आया. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में भी कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है. इस दौरान सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए. वहीं ठंड से भी लोग कांपते…

Ragwendra P Singh
January 3, 2025
3 min read
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में छाया घना कोहरा, सड़कों पर रेंगते दिख रहे वाहन, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी

दिल्ली-एनसीआर में आज (शुक्रवार) इस सीजन का सबसे घना कोहरा नजर आया. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में भी कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है. इस दौरान सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए. वहीं ठंड से भी लोग कांपते दिखे. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाके इनदिनों शीतलहर की चपेट में हैं. वगीं पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. जिससे ठंड का सितम जारी है. मौसम विभाग की मानें तो ठंड का ये कहर अभी और बढ़ेगा

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी

उधर जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी है. घाटी में गुरुवार को भी निचले इलाकों और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ. उधर हिमाचल की राजधानी शिमला समेत राज्य के दूसरे इलाकों में भी दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए. जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद शिमला में तापमान माइनस में चला गया.

उत्तराखंड में आज बर्फबारी की आशंका

वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो राज्य में आज यानी शुक्रवार (3 जनवरी) से फिर से हल्की वर्षा और बर्फबारी होगी. इसके साथ ही 4-7 जनवरी तक मैदानी इलाकों में झमाझम बारिष के साथ पहाड़ों पर हिमपात होने की संभावना है. बता दें कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 6-7 जनवरी को उच्च हिमालय में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.

इन राज्यों में अभी और बढ़ेगी ठंड

पहाड़ों पर जमकर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अभी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. जिसके चलते तापमान में गिरावट होगी और ठंड का कहर भी बढ़ेगा. इस दौरान ठंडी हवाएं चलेंगी और ठिठुरन भी बढ़ेगी. उधर जम्मू कश्मीर में धुंध और घने कोहरे के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है. इस बीच मुगल रोड लगातार पांचवें दिन भी बंद रहा.

3-6 जनवरी तक सक्रिय रहेगा दूसरा विक्षोभ

ठंड और घने कोहरे के चलते सड़क और रेल परिवहन प्रभावित हो रहा है. जम्मू पहुंचने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, घाटी के कुछ इलाकों खासकर ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो दूसरा विक्षोभ तीन से छह जनवरी तक सक्रिय रहेगा. इस दौरान घाटी के अधिकांश इलाकों में कहीं सामान्य तो कहीं भारी बर्फबारी होने की संभावना है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…