दिल्ली-एनसीआर में पूरे हफ्ते सुहावना रहेगा मौसम, जुलाई मध्य तक अच्छी बारिश का पूर्वानुमान
नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह मौसम का मिजाज सुहावना बना रहेगा। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अगले सात दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में जुलाई मध्य तक अच्छी बारिश होने का…

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह मौसम का मिजाज सुहावना बना रहेगा। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अगले सात दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में जुलाई मध्य तक अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 09 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन आसमान में बादल छाए रहने और बिजली कड़कने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
10 से 14 जुलाई तक भी मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। इस अवधि में दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन दिनों बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ क्षेत्रों में वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
बारिश के चलते जहां तापमान में गिरावट आएगी, वहीं लोगों को उमस और तेज धूप से राहत मिलेगी। इसके साथ ही लगातार हो रही वर्षा से वायु गुणवत्ता भी सुधरती दिख रही है। राजधानी में पिछले 12 दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स 'संतोषजनक' श्रेणी में बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी इसके इसी स्तर पर बने रहने की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी के अनुसार, इस बार मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है और दिल्ली-एनसीआर में जुलाई मध्य तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
