द इंडियन व्यू

दिल्ली-एनसीआर में तीन दिवसीय परिवहन हड़ताल शुरू, आवश्यक सेवाओं के प्रभावित होने की संभावना

नई दिल्ली : दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गुरुवार से ट्रक, टैक्सी और ऑटो चालकों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के आह्वान पर लगभग 68 ट्रांसपोर्ट…

Ragwendra P Singh
May 21, 2026
2 min read
दिल्ली-एनसीआर में तीन दिवसीय परिवहन हड़ताल शुरू, आवश्यक सेवाओं के प्रभावित होने की संभावना

नई दिल्ली : दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गुरुवार से ट्रक, टैक्सी और ऑटो चालकों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के आह्वान पर लगभग 68 ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों ने दिल्ली सरकार के कमर्शियल वाहनों पर ग्रीन टैक्स (पर्यावरण मुआवजा उपकर) बढ़ाये जाने के खिलाफ हड़ताल शुरू की है।

 

दिल्ली में हड़ताल का खासा असर नजर आ रहा है। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते लोग सार्वजनिक परिवहन से अपने गंतव्य तक जाने को मजबूर हैं। प्रमुख बाजारों में ट्रक और वाणिज्यिक वाहन कतार में खड़े नजर आ रहे हैं।

 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई रेलवे स्टेशनों के बाहर निलते यात्रियों की भारी भीड़ दिख रही है, जो बसों और मेट्रो स्टेशनों की ओर रुख कर कर रही है। इस हड़ताल के कारण दिल्ली-एनसीआर में दूध, फल और सब्जी जैसी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति गंभीर प्रभावित हो सकती है, क्योंकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े ट्रांसपोर्टरों ने भी इस बंद को अपना पूरा समर्थन दिया है।

 

यूनियन की मांग है कि ट्रक, टैक्सी और ऑटो के किराए में बढ़ोतरी की जाए, क्योंकि पिछले कई सालों से किराया नहीं बढ़ाया गया है। यूनियन का कहना है कि सीएनजी और अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ट्रक चालकों, निजी बसों, टैक्सी और मैक्सी कैब संचालकों की सर्वोच्च संस्था 'ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस' (एआईएमटीसी) ने मंगलवार को एक बैठक में इस हड़ताल का आह्वान किया था। दिल्ली-एनसीआर में लाखों लोग रोजाना इन सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करते हैं, ऐसे में इस हड़ताल का असर यातायात पर देखने को मिल रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…