द इंडियन व्यू

दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते छाए रहेंगे बादल, बारिश और हल्के प्रदूषण से लोगों को मिलेगी राहत

नोएडा : दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के लोगों के लिए यह सप्ताह मौसम और पर्यावरण दोनों ही दृष्टिकोण से राहत भरा साबित हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार 5 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक क्षेत्र में लगातार…

Ragwendra P Singh
August 5, 2025
2 min read
दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते छाए रहेंगे बादल, बारिश और हल्के प्रदूषण से लोगों को मिलेगी राहत

नोएडा : दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के लोगों के लिए यह सप्ताह मौसम और पर्यावरण दोनों ही दृष्टिकोण से राहत भरा साबित हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार 5 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक क्षेत्र में लगातार बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी। इससे तापमान में ज्यादा गिरावट तो नहीं, लेकिन उमस से ज़रूर राहत मिलने की उम्मीद है।

5 अगस्त को जहां आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा और मध्यम बारिश की संभावना है, वहीं 6, 7 और 8 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश (थंडरस्टॉर्म विथ रेन) की चेतावनी दी गई है। 9 और 10 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

इन सभी दिनों में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। साथ ही, ह्यूमिडिटी का स्तर भी अधिक (55 प्रतिशत से 85 प्रतिशत) रहेगा, जिससे मौसम नम बना रहेगा लेकिन उमस थोड़ी कम महसूस होगी।

मौसम के साथ-साथ दिल्ली और नोएडा की वायु गुणवत्ता (एक्यू) भी इस समय संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में है, जो लोगों के लिए राहत की बात है। 5 अगस्त को दिल्ली के अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 75 से 127 के बीच रहा। दिल्ली के मुंडका (147), जहांगीरपुरी (127) और द्वारका सेक्टर 8 (117) जैसे कुछ स्थानों पर एक्यूआई मध्यम से ऊपरी स्तर पर है, लेकिन फिर भी गंभीर स्थिति से बहुत दूर है।

नोएडा में सेक्टर-62 में एक्यूआई 74 रहा जो ‘अच्छी’ श्रेणी में आता है, जबकि सेक्टर-125 और सेक्टर-116 जैसे क्षेत्रों में एक्यूआई 124 और 107 रिकॉर्ड किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। सेक्टर-1 का एक्यूआई 97 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…