दिल्ली-एनसीआर के मौसम में नरमी बरकरार, प्रदूषण से राहत की उम्मीद
नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम में नरमी बनी रहने के आसार हैं, जिससे पिछले कुछ महीनों से जहरीली हवा का सामना कर रहे दिल्लीवासियों को प्रदूषण से भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान…

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम में नरमी बनी रहने के आसार हैं, जिससे पिछले कुछ महीनों से जहरीली हवा का सामना कर रहे दिल्लीवासियों को प्रदूषण से भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज और कल आंशिक रूप से बादल छाए रहने और उत्तर पश्चिम दिशा की ओर दोपहर में लगभग 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलना जारी हैं। शाम में इसकी रफ्तार घटकर 12 किमी प्रति घंटा रह जाएगी। आज का अधितकम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को हवा की रफ्तार 15 किमी रहने और अधिकतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 4-6 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सफदरगंज में आज 2 बजे तक न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर, पालम में न्यूनतम दृश्यता 02:30 बजे 700 मीटर दर्ज की गई।
पिछले 24 घंटे में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 8-11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां का अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रही।
उत्तर और पश्चिम भारत में सुबह घना कोहरा छाया रहा। उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड क्षेत्रों का मौसम अगले तीन दिनों जबकि लद्दाख का अगले पांच दिनों तक साफ रहने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में कल भी यही स्थिति रहने का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्रों में आज धुंध छाई रही और शीतलहर भी जारी रही।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर, पश्चिमी और मध्य भारत में 26-27 जनवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं जबकि 27 जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात होने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में 50.8 सेमी, पहलगाम में 46 और काजीगुंड में 10 सेमी तक हिमपात दर्ज किया गया जबकि रामबन जिले में 12 सेमी, डोडा और उधमपुर में 7-7 सेमी, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में 10 सेमी तथा शिमला में 7 सेमी, उत्तराखंड में 9 सेमी, उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 9 सेमी और मेरठ में 4 सेमी तक वर्षा हुई।
------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
