दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में ऑर्गेनिक खेती के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का लगाया आरोप
नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने शनिवार को मध्य प्रदेश में ऑर्गेनिक खेती के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया। सांसद सिंह ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार…

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने शनिवार को मध्य प्रदेश में ऑर्गेनिक खेती के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया।
सांसद सिंह ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) की स्थापना की गयी थी और इसके तहत एनपीओपी प्रोग्राम शुरू किया गया। इस योजना के अंतर्गत किसानों के समूह बनाकर उन्हें प्रमाणन देने की प्रक्रिया अपनाई गयी और प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपए का अनुदान देने का प्रावधान किया गया, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है।
उन्होंने कहा कि देशभर में बनाए गए 6046 समूहों को आईसीएस कहा जाता है, जिनके जरिए करीब 24 लाख किसानों को जैविक खेती के तहत रजिस्टर्ड किया गया, लेकिन असल में इनमें से अधिकांश किसानों को न तो ऑर्गेनिक खेती की जानकारी है और न ही वे किसी प्रमाणित प्रणाली का हिस्सा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्टिफिकेशन एजेंसियों और व्यापारियों की मिलीभगत से इन किसानों के नामों का दुरुपयोग कर फर्जी लेन-देन प्रमाणपत्र हासिल किए गए और बड़ी मात्रा में नकली जैविक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचा गया। सांसद सिंह ने कहा कि इसमें करीब 2.1 लाख करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
