द इंडियन व्यू

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के मौजूदा कामकाज के तरीके पर उठाए सवाल

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पार्टी की मौजूदा कार्यप्रणाली विशेषकर केंद्रीयकरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि संगठन को अब ज्यादा व्यावहारिक एवं विकेंद्रित कामकाज की…

Ragwendra P Singh
December 27, 2025
2 min read
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के मौजूदा कामकाज के तरीके पर उठाए सवाल

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पार्टी की मौजूदा कार्यप्रणाली विशेषकर केंद्रीयकरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि संगठन को अब ज्यादा व्यावहारिक एवं विकेंद्रित कामकाज की जरूरत है।

 

दिग्विजय ने यह मुद्दा कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की शनिवार को यहां हुई बैठक में उठाया। सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान दिग्विजय ने यह भी कहा कि किसी भी विषय पर राहुल गांधी को मनाना आसान नहीं है। हालांकि दिग्विजय के इस बयान पर राहुल गांधी ने हिन्दुस्थान समाचार के सवाल पर मुस्कुराते हुए कहा कि यह उनका (दिग्विजय सिंह) मत है।

 

इससे पहले 19 दिसंबर को दिग्विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा था कि सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर राहुल अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस संगठन में भी सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने इसे चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं में सुधार की तरह जरूरी बताते हुए कहा था कि केवल संगठन सृजन अभियान से काम नहीं चलेगा। आज की सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद उन्होंने इसी पोस्ट को पिन कर दिया।

 

वरिष्ठ नेता दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस को विकेंद्रीकृत कार्यप्रणाली अपनाने की जरूरत है। उन्होंने लिखा कि मुझे पता है आप करेंगे, क्योंकि आप कर सकते हैं। केवल एक समस्या है कि आपको मनाना आसान नहीं है। पोस्ट के अंत में उन्होंने जय सिया राम भी लिखा।

 

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में दिग्विजय ने स्पष्ट किया कि उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली की बात की है, आरएसएस या उसकी विचारधारा की नहीं। दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं आरएसएस और केंद्र सरकार की नीतियों का घोर विरोधी था, हूं और रहूंगा। संगठन को मजबूत करने की बात करना कोई अपराध नहीं है। क्या चुनाव सुधार की बात करना गुनाह है?------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…