दिग्भ्रमित होकर तेजस्वी यादव चुनावी प्रक्रिया का उड़ा रहे मखौलः भाजपा
नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के चुनावी वादों पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसते हुए उन पर चुनावी प्रक्रिया का मखौल उड़ाने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता…

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के चुनावी वादों पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसते हुए उन पर चुनावी प्रक्रिया का मखौल उड़ाने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार में चुनावी प्रक्रिया गतिमान है और महागठबंधन में आपस में छिड़ा घमासान है। घमासान इस सीमा तक है कि जो लोग मतदाता सूची सही न बना पाने का स्वांग रचकर भ्रम पैदा कर रहे थे, वो न अपने गठबंधन दलों की सूची फाइनल कर पाए हैं और न ही अपने प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर पाए हैं।न साझा घोषणा-पत्र बना पाए हैं और न ही साझा सीएम क्या, डिप्टी सीएम का भी निर्धारण नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से विचलित और दिग्भ्रमित होकर तेजस्वी यादव अब वो सारी बातें करना शुरू कर दिए हैं जो न सिर्फ उनके दावों की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगाती है, बल्कि ऐसा लगता है कि चुनावी प्रक्रिया का मखौल उड़ाती है।इन्हीं मुद्दों से परेशान होकर तेजस्वी अब पूरी चुनावी प्रक्रिया का मज़ाक उड़ाने वाले बयान देने लगे हैं।डॉ. त्रिवेदी ने कहा किपहले उन्होंने दावा किया था कि परिवार के हर सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी,लेकिन मेरा मानना है कि कोई भी समझदार व्यक्ति इस वादे की बेतुकी बात समझ सकता है। बिहार की आबादी लगभग 13.5 करोड़ है। इस हिसाब से तो सिर्फ़ वेतन पर ही लगभग 29 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि बिहार का कुल बजट सिर्फ़ 3.17 लाख करोड़ रुपये है।इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि जब किसी नेता के पास उचित शिक्षा या समझ का अभाव होता है, तो वह किस तरह के अवास्तविक और भ्रामक बयान दे सकता है।मुझे लगता है कि इन्हीं मुद्दों से परेशान होकर तेजस्वी अब पूरी चुनावी प्रक्रिया का मज़ाक उड़ाने वाले बयान देने लगे हैं।-------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
