द इंडियन व्यू

दिग्गज विज्ञापन गुरु पीयूष पांडे का निधन

नई दिल्ली : मशहूर विज्ञापन गुरु पीयूष पांडे का शुक्रवार को 70 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। सुहेल सेठ ने अपने एक्स अकाउंट पर उनके निधन की जानकारी साझा की है। भारतीय विज्ञापन जगत का चेहरा बदलने वाले पीयूष पांडे…

Ragwendra P Singh
October 24, 2025
1 min read
दिग्गज विज्ञापन गुरु पीयूष पांडे का निधन

नई दिल्ली : मशहूर विज्ञापन गुरु पीयूष पांडे का शुक्रवार को 70 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। सुहेल सेठ ने अपने एक्स अकाउंट पर उनके निधन की जानकारी साझा की है। भारतीय विज्ञापन जगत का चेहरा बदलने वाले पीयूष पांडे ने 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' गाने के साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए यादगार नारा गढ़ा था- अबकी बार मोदी सरकार और अच्छे दिन आने वाले हैं।सुहेल सेठ ने अपने एक्स एकाउंट पर शोक जताते हुए लिखा, 'सबसे प्यारे दोस्त पीयूष पांडे जैसे प्रतिभाशाली व्यक्ति के निधन से बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। भारत ने एक महान विज्ञापन जगत की हस्ती नहीं, बल्कि एक सच्चे देशभक्त और एक बेहतरीन सज्जन को खोया है।पीयूष पांडे का जन्म 1955 में जयपुर में हुआ था और उनके परिवार में नौ बच्चे थे-सात बेटियाँ और दो बेटे। उनके भाई-बहनों में फिल्म निर्देशक प्रसून पांडे और गायिका-अभिनेत्री इला अरुण शामिल हैं।साल 1982 में वे ओगिल्वी में शामिल हुए। 27 साल की उम्र में उन्होंने विज्ञापन जगत में कदम रखा।एशियन पेंट्स ("हर खुशी में रंग लाए"), कैडबरी ("कुछ खास है"), फेविकोल और हच जैसे ब्रांडों में आवाज देकर विज्ञापनों की दुनिया में एक अलग मिसाल पेश की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…