द इंडियन व्यू

दक्षिणेश्वर सुरेश की हार से भारत पिछड़ा, क्वोन ने कोरिया को दिलाई 1-0 की बढ़त

दक्षिणेश्वर सुरेश ने अच्छी शुरूआत की लेकिन लय कायम नहीं रख सके और दक्षिण कोरिया के सून वू क्वोन ने तीन सेटों में उन्हें हराकर भारत के खिलाफ डेविस कप क्वालीफायर्स दूसरे दौर के मुकाबले में शुक्रवार को मेजबान टीम को 1 . 0…

Ragwendra P Singh
September 18, 2026
3 min read
दक्षिणेश्वर सुरेश की हार से भारत पिछड़ा, क्वोन ने कोरिया को दिलाई 1-0 की बढ़त

दक्षिणेश्वर सुरेश ने अच्छी शुरूआत की लेकिन लय कायम नहीं रख सके और दक्षिण कोरिया के सून वू क्वोन ने तीन सेटों में उन्हें हराकर भारत के खिलाफ डेविस कप क्वालीफायर्स दूसरे दौर के मुकाबले में शुक्रवार को मेजबान टीम को 1 . 0 से बढत दिलाई। दक्षिणेश्वर शुरूआत में आत्मविश्वास से भरे दिखे लेकिन क्वोन ने धीरे धीरे लय पकड़ी। भारतीय खिलाड़ी को 6 . 3, 3. 6, 4 . 6 से हार का सामना करना पड़ा।

अब भारत की उम्मीदों का दारोमदार सुमित नागल पर है जो दूसरे एकल मुकाबले में हियोन चुंग से खेलेंगे। पिछले साल पदार्पण के बाद से दक्षिणेश्वर की यह पहली हार है। शुक्रवार से पहले तक उन्होंने तीन एकल और एक युगल मुकाबला जीता था। दोनों देश अंतिम आठ में जगह बनाने वाली पहली एशियाई टीम बनने की कोशिश में हैं।

पहले सेट के बाद क्वोन ने अपनी रणनीति बदली लेकिन दक्षिणेश्वर इसका कोई जवाब नहीं दे पाये क्योंकि कोरियाई खिलाड़ी ने बाहर की ओर और उनके बैकहैंड की ओर सर्विस करना शुरू कर दिया। उनके दमदार रिटर्न की वजह से दक्षिणेश्वर मैच पर पहले की तरह हावी नहीं हो सके।

साभार : गूगल

दक्षिणेश्वर ने वॉली विनर के साथ पहला ब्रेक पॉइंट हासिल किया और जब क्वोन ने बैकहैंड शॉट नेट में मारा तो उन्होंने इसे भुनाते हुए बढ़त बना ली। भारतीय खिलाड़ी ने जल्दी ही 3-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद हालांकि क्वोन ने लय पकड़ना शुरू किया। दूसरे ‘डबल फॉल्ट’ पर चौथे गेम में वह 0 . 30 से पिछड़ गए लेकिन जल्दी ही बड़े सर्व से वापसी की।

कभी-कभी ‘डबल फॉल्ट’ होने के बावजूद क्वोन ने लय बनाये रखी और 1-4 के स्कोर पर एक अहम गेम जीतकर पहला सेट बचाए रखा। इसके बाद सातवें गेम में उन्होंने दक्षिणेश्वर को ‘ड्यूस’ तक पहुँचाया जिन्होंने गेम जीतकर 5-2 की बढ़त बनाए रखी। क्वोन ने कुछ ढीले शॉट का फायदा उठाया लेकिन बैकहैंड पर एक शॉट नेट में जाने और रिटर्न पर गलती से दक्षिणेश्वर को पहला सेट प्वाइंट मिला।

क्वोन ने वॉली पर विनर लगाकर उसे बचाया। दक्षिणेश्वर ने ऐस लगाकर पहला सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में क्वोन ने अच्छी वापसी की लेकिन दक्षिणेश्वर ने फोरहैंड पर विनर लगाकर 1 . 1 से बराबरी की। क्वोन ने आक्रामक सर्विस जारी रखी और चौथे गेम में दो ब्रेक प्वाइंट बनाये। दक्षिणेश्वर ने पहला ऐस लगाकर और दूसरा सिर के ऊपर से वॉली विनर लगाकर बचाया।

आखिरकार क्वोन का दबाव काम आया और गेम ‘ड्यूस’ पर पहुँच गया। भारतीय खिलाड़ी ने एक शानदार बैकहैंड विनर के साथ एक ब्रेक पॉइंट बचाया, लेकिन क्वोन ने दूसरे मौके को बैकहैंड विनर में बदलकर 4-2 की बढ़त बना ली। क्वोन ने आठवें गेम में 10 . 0 की बढत बना ली और दक्षिणेश्वर का रिटर्न बाहर जाने पर दूसरा सेट अपने नाम कर लिया। तीसरे सेट में दक्षिणेश्वर दबाव में दिखे और क्वोन ने उनकी लय तोड़कर यह सेट और मैच जीत लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।