दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वान डर डुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज रासी वान डर डुसैन ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। 37 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने साढ़े सात साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगाते…

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज रासी वान डर डुसैन ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। 37 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने साढ़े सात साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगाते हुए कहा कि वह घरेलू टीम लायंस के लिए खेलना जारी रखेंगे और युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने पर ध्यान देंगे।
वान डर डुसैन ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2019 में उन्होंने वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया और पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू मैच में शानदार 93 रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी।
वनडे क्रिकेट में वह टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल रहे। उन्होंने 71 मैचों में 50.13 की औसत से 2657 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 57 मैचों में 1406 रन 128.76 के स्ट्राइक रेट से बनाए।
टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने 2019 में डेब्यू किया और 18 मैचों में 905 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 98 रन रहा।
संन्यास की घोषणा करते हुए डुसैन ने कहा, “गर्व और कृतज्ञता के साथ मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। प्रोटियाज टीम के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। यह सफर त्याग और मेहनत से भरा रहा, लेकिन देश का प्रतिनिधित्व करना हर पल के लायक था।”
उन्होंने 2019 और 2023 वनडे विश्व कप के साथ-साथ 2021 टी20 विश्व कप में भी दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया। 2023 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी 133 रन की पारी उनके करियर की यादगार पारियों में से एक रही।
वान डर डुसैन ने अपने परिवार और पत्नी का आभार जताते हुए कहा कि उनके समर्थन के बिना यह सफर संभव नहीं था।
दक्षिण अफ्रीका टीम प्रबंधन ने भी उनके योगदान की सराहना की। टीम के उच्च प्रदर्शन निदेशक इनॉक नक्वे ने कहा कि वान डर डुसैन का प्रभाव आंकड़ों से कहीं अधिक रहा और उन्होंने टीम संस्कृति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
वहीं क्रिकेट साउथ अफ्रीका के सीईओ फोलेट्सी मोसेकी ने कहा कि वान डर डुसैन ने महत्वपूर्ण मौकों पर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया और सभी का सम्मान हासिल किया।
वान डर डुसैन अब अपने करियर के अगले चरण में युवा खिलाड़ियों को तैयार करने और क्रिकेट को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
