द इंडियन व्यू

थाना फेस-3 पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेस 3 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। यह घटना टीपीनगर चौराहे पर चेकिंग के दौरान घटी, जब पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली एक कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन कार…

Ragwendra P Singh
February 8, 2025
2 min read
थाना फेस-3 पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेस 3 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। यह घटना टीपीनगर चौराहे पर चेकिंग के दौरान घटी, जब पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली एक कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक ने रुकने की बजाय भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने शक के आधार पर उनका पीछा किया और कार सवारों ने गढ़ी गोल चक्कर की दिशा में भागने का प्रयास किया। जब पुलिस पार्टी ने उन्हें घेर लिया, तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिससे तीनों बदमाश घायल हो गए। घायलों की पहचान लक्की उर्फ काकसी राठौर (28), सौरभ चौहान (22) और सत्यम यादव (19) के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से तीन तमंचे .315 बोर, छह जिन्दा कारतूस .315 बोर, तीन खोखा कारतूस .315 बोर और एक बिना नंबर प्लेट की कार बरामद की है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना फेस 3 में पहले से मुकदमा दर्ज है और ये उस मामले में नामजद वांछित आरोपी थे।

पुलिस ने उनकी आपराधिक गतिविधियों का पता लगाते हुए अन्य विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक लक्की उर्फ काकसी राठौर जिला जालौन का रहने वाला है, सौरभ चौहान जिला अलीगढ़ का रहने वाला है, और सत्यम यादव जिला पीलीभीत का रहने वाला है। पुलिस ने इन बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…