थाईलैंड से 4 भारतीय श्रमिकों को सुरक्षित घर वापसी
नई दिल्ली : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के हस्तक्षेप के बाद विदेश मंत्रालय ने थाईलैंड सेे 6 भारतीय श्रमिकों में से 4 की सुरक्षित घर वापसी करवाई। एनएचआरसी के अनुसार प्रकाशित खबरों का स्वतः संज्ञान लेते हुए 20…

नई दिल्ली : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के हस्तक्षेप के बाद विदेश मंत्रालय ने थाईलैंड सेे 6 भारतीय श्रमिकों में से 4 की सुरक्षित घर वापसी करवाई।
एनएचआरसी के अनुसार प्रकाशित खबरों का स्वतः संज्ञान लेते हुए 20 फरवरी को विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक स्थित एक कारखाने में अपने नियोक्ता द्वारा कई महीनों से बंधक बनाए गए 6 भारतीय श्रमिकों को शीघ्र छुड़ाने का आग्रह किया था।
पत्र के अगले दिन ही विदेश मंत्रालय के दक्षिणी प्रभाग ने थाईलैंड अधिकारियों से उन्हें छुड़ाने का अनुरोध किया और उस कंपनी के मालिक से भी संपर्क किया, जहां कथित तौर पर ये छह श्रमिक काम कर रहे थे। मंत्रालय की तुरंत कार्रवाई से 6 श्रमिकों में से 4 को तत्काल भारत वापस बुला लिया, जिसका पूरा खर्चा उनके नियोक्ता द्वारा वहन किया गया।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि वह शेष दो बचाए गए श्रमिकों की स्वदेश वापसी के मामले को थाईलैंड आव्रजन अधिकारियों के संपर्क में हैं क्योंकि वे अपने वीजा की अवधि से अधिक समय तक रुके हुए थे।
उल्लेखनीय है कि 17 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया था जिसमें ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के श्रमिकों ने अपनी दुर्दशा बयां की। बैंकॉक के पास एक कारखाने में उनके मालिक ने उन्हें बंधक बनाकर रखा था और शारीरिक एवं मानसिक यातनाएं दे रहे थे। उन्हें प्लाईवुड कारखाने में बिना वेतन और उचित भोजन के प्रतिदिन 12 घंटे काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
