द इंडियन व्यू

थाईलैंड को 66-28 से रौंदकर फाइनल में भारत, कबड्डी में खिताब बचाने से एक जीत दूर

आठ बार की चैंपियन और गत विजेता भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 66-28 से हराकर एशियाई खेल 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम अब अपने खिताब का बचाव करने से एक जीत दूर है। भारत ने पुरुष कबड्डी…

Ragwendra P Singh
September 25, 2026
2 min read
थाईलैंड को 66-28 से रौंदकर फाइनल में भारत, कबड्डी में खिताब बचाने से एक जीत दूर

आठ बार की चैंपियन और गत विजेता भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 66-28 से हराकर एशियाई खेल 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम अब अपने खिताब का बचाव करने से एक जीत दूर है।

भारत ने पुरुष कबड्डी स्पर्धा के अपने नौवें फाइनल में जगह बनाई है। टीम ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों हाफ में थाईलैंड पर दबदबा बनाए रखा। भारत ने पहले हाफ में 37 अंक हासिल किए, जबकि थाईलैंड 18 अंक ही जुटा सका। दूसरे हाफ में भी भारत ने 29 अंक जोड़े और थाईलैंड को केवल 10 अंक मिले।

पहले हाफ में भारत ने 21 आउट अंक, 12 बोनस अंक और दो ऑलआउट हासिल किए। थाईलैंड ने 13 आउट अंक, तीन बोनस अंक जुटाए और एक ऑलआउट लगाया। मुकाबले के शुरुआती हिस्से में थाईलैंड ने भारतीय टीम को चुनौती देने की कोशिश की, लेकिन भारत ने जल्द ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली। पहले हाफ की समाप्ति पर भारत ने 37-18 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली।

@Media_SAI

दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने 22 आउट अंक और तीन बोनस अंक हासिल किए तथा दो और ऑलआउट लगाए। थाईलैंड को इस दौरान सात आउट अंक, दो बोनस अंक और एक तकनीकी अंक मिला। भारत ने लगातार आक्रामक रेडिंग और मजबूत डिफेंस के दम पर मुकाबला एकतरफा कर दिया।

थाईलैंड के खिलाड़ी थकान से जूझते दिखे, जिसका भारत ने पूरा फायदा उठाया। देवांक ने शानदार रेड करते हुए लगातार अंक जुटाए, जबकि अयान, अर्जुन देशवाल और असलम इनामदार ने भी टीम की बढ़त बढ़ाने में योगदान दिया। भारतीय पुरुष टीम प्रतियोगिता में अब तक अजेय है। उसने ग्रुप ए में अपने चारों मुकाबले जीतने के बाद सेमीफाइनल में भी शानदार जीत दर्ज की। फाइनल में भारत का सामना ईरान या चीनी ताइपे से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।