द इंडियन व्यू

त्रिपुरा देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री माणिक साहा ने की घोषणा

अगरतला : त्रिपुरा को देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा ने सोमवार को एक समारोह में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने नव साक्षर लोगों से बिना रुके आगे बढ़ने का आग्रह किया।…

Ragwendra P Singh
June 23, 2025
2 min read
त्रिपुरा देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री माणिक साहा ने की घोषणा

अगरतला : त्रिपुरा को देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा ने सोमवार को एक समारोह में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने नव साक्षर लोगों से बिना रुके आगे बढ़ने का आग्रह किया।

मिजोरम और गोवा के बाद, त्रिपुरा को न्यू इंडिया साक्षरता कार्यक्रम 'उल्लास' के तहत पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा ने सोमवार को राजधानी अगरतला के रवींद्र शताब्दी भवन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एक समारोह में यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री द्वारा यह घोषणा करते ही साक्षरता के प्रकाश से जगमगाता त्रिपुरा आत्मविश्वास और जागरूकता के एक नए अध्याय में प्रवेश कर गया। इस समारोह की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने नव साक्षर लोगों की विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने जांच की कि वे ठीक से साक्षर हो पाए हैं या नहीं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनेस्को के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी राज्य या प्रांत को पूर्ण साक्षर राज्य या प्रांत तभी घोषित किया जा सकता है, जब वहां की 95 प्रतिशत आबादी साक्षर हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि त्रिपुरा को पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा मिला है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य शिक्षा विभाग को धन्यवाद और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा को आज पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा इसलिए मिला है, क्योंकि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सभी ने मिलकर यह काम किया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक अगस्त 2022 से शुरू हुआ है। इस अभियान को सामाजिक आंदोलन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह काम अकेले शिक्षक नहीं कर सकते। इसमें सभी का सहयोग चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि 29 जुलाई, 2023 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'उल्लास' नामक कार्यक्रम की शुरुआत की थी। 'उल्लास' के पांच पहलू हैं। इनमें नव साक्षरों को पढ़ना, लिखना और गणित का सामान्य ज्ञान होना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने नव साक्षरों से कहा, 'हमें यहीं नहीं रुकना चाहिए। शिक्षा अनंत है। आपको आगे बढ़ना है। आपने जीवन का बंद दरवाजा खोल दिया है। अब आप पूरी दुनिया देख सकेंगे।' मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नव साक्षर लोगों के कौशल, आत्मनिर्भरता और सपनों को साकार करने की संभावनाएं और बढ़ेंगी।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के सचिव रावल हेमेंद्र कुमार, विभाग के निदेशक एनसी शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।