द इंडियन व्यू

त्रिपुरा को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बनाने को सरकार प्रतिबद्ध: सिंधिया

नई दिल्ली : केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न के अनुरूप त्रिपुरा को एक वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए सरकार…

Ragwendra P Singh
November 12, 2025
2 min read
त्रिपुरा को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बनाने को सरकार प्रतिबद्ध: सिंधिया

नई दिल्ली : केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न के अनुरूप त्रिपुरा को एक वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। त्रिपुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।सिंधिया ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा की उपस्थिति में मताबाड़ी पर्यटन सर्किट के विकास पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राज्य को सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और इको-टूरिज्म का केंद्र बनाने की दिशा में उठाए जा रहे विभिन्न कदमों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान अगरतला हवाई अड्डे की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने, नीर महल, तेपानिया, जंपुईपुरा और उदयपुर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के पुनर्विकास, तथा डम्बुर द्वीप समूह को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत विकसित करने की योजनाएं बतायी गईं।सिंधिया ने कहा कि स्थानीय पर्यटक गाइड और सेवा क्षेत्र के प्रशिक्षण सहित सात प्रमुख क्षेत्रों में क्षमता निर्माण से रोज़गार और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और केवड़िया जैसे सफल पर्यटन मॉडलों से सीख लेकर त्रिपुरा में विश्वस्तरीय पर्यटन अनुभव विकसित करें। सिंधिया ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य पूर्वोत्तर भारत की अनूठी पहचान को सशक्त पर्यटन के माध्यम से विश्व स्तर पर स्थापित करना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…