तैयारियां पूरी, 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप बुधवार से
लखनऊ। लखनऊ में होने वाली 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप के सुचारू आयोजन के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के 50वें स्थापना दिवस के…

लखनऊ। लखनऊ में होने वाली 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप के सुचारू आयोजन के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के 50वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 26 से 30 मार्च, 2025 तक आयोजित इस चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन मंगलवार को किया गया।

लखनऊ की शिवानी होंगी उत्तर प्रदेश जूनियर बालिका हैंडबॉल टीम की कप्तान
चयनित टीम की घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि यूपी टीम का कप्तान लखनऊ की शिवानी को बनाया गया है जबकि वाराणसी की नैना उपकप्तान होंगी।
टीम कोच लखनऊ के मो.तौहीद व मैनेजर वाराणसी की उपमा पाण्डेय बनाए गए है। इसी के साथ टीम में चयनित खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के आयोजन सचिव अमित पाण्डेय (सह सचिव, आयोजन समिति) ने किट प्रदान करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
उत्तर प्रदेश टीम में चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं-
शिवानी -कप्तान, सौम्या (लखनऊ), नैना- उपकप्तान, उषा प्रजापति, सुमन, रेशमा यादव, सताक्षी पटेल, शिवांगी पाण्डेय, प्रीति यादव (वाराणसी), अंशिका सिंह, चंदा (प्रयागराज), दिया, सरिता (अयोध्या), मुस्कान, अनन्या, वैष्णवी, (गोरखपुर), रितु (कानपुर), इस्मिता (बस्ती)।
पहले दिन खेले जाएंगे 10 मैच
47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए मेजबान यूपी सहित विभिन्न राज्यों की 26 टीमें मैदान में प्रतिस्पर्धा करने उतरेंगी। आयोजन सचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि लीग कम नाकआउट आधार पर होने वाली इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाली प्रतिभागी टीमों के मैचों के कार्यक्रम का निर्धारण 26 मार्च, 2025 को सुबह किया जाएगा।
चैंपियनशिप में पहले दिन 10 मुकाबले होंगे जो केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में मुख्य कोर्ट सहित तीन आउटडोर कोर्ट पर खेले जाएंगे। चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन 26 मार्च को शाम 4 बजे मुख्य अतिथि मोनिका एस गर्ग (आईएएस, कृषि उत्पादन आयुक्त) व विशिष्ट अतिथि खेल निदेशक डा.आरपी सिंह की गरिमामयी मौजूदगी में होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
