द इंडियन व्यू

तेरह साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को मिली इच्छामृत्यु, एम्स में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : देश में निष्क्रिय इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। एम्स ने जारी एक बयान में कहा कि हरीश राणा ने…

Ragwendra P Singh
March 24, 2026
2 min read
तेरह साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को मिली इच्छामृत्यु, एम्स में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : देश में निष्क्रिय इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। एम्स ने जारी एक बयान में कहा कि हरीश राणा ने मंगलवार को शाम 4.10 मिनट पर अंतिम सांसें ली। वे समर्पित चिकित्सकों की टीम की देखरेख में थे और उन्हें ऑन्को-एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष, डॉ. (प्रो.) सीमा मिश्रा के नेतृत्व में पैलिएटिव ऑन्कोलॉजी यूनिट (आईआरसीएच) में भर्ती कराया गया था।

 

एम्स ने हरीश राणा के परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

 

हरीश राणा का मामला देश में 'गरिमा के साथ मृत्यु के अधिकार' (राइट टू डाई विद डिग्निटी) पर एक ऐतिहासिक निर्णय माना गया था। हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को विशेष अनुमति देते हुए उनकी सम्मानपूर्वक मृत्यु के लिए एम्स प्रबंधन को जीवनरक्षक उपचार हटाने (लाइफ सपोर्ट विदड्राल) की इजाजत दी थी।

 

13 साल पहले एक हादसे के बाद कोमा में चले गए थे हरीश

 

32 साल के हरीश राणा 13 साल पहले एक हादसे का शिकार हो गए थे। चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हरीश राणा 20 अगस्त 2013 को हॉस्टल की चौथी मंजिल से नीचे गिर गए थे। इसके बाद से हरीश कोमा में चले गए थे। परिवार वालों ने खूब इलाज कराया पर हरीश के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। 13 साल से बिस्तर पर ही लाइफ स्पोर्ट सिस्टम के सहारे जिंदा थे।

 

परिवार वालों ने इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया हरीश के पिता अशोक राणा ने सुप्रीम कोर्ट से बेटे के लिए इच्छामृत्यु की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों का पैनल गठित कर रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति दे दी थी। 15 मार्च को हरीश राणा को दिल्ली एम्स लाया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने धीरे धीरे लाइफ सपोर्ट सिस्टम को हटाना शुरू किया। मंगलवार को हरीश को हमेशा के लिए दर्द से राहत मिल गई। पैसिव यूथिनिसियाका देश में यह पहला मामला है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…