द इंडियन व्यू

तेजस्वी यादव पर भाजपा का पलटवार, उनके दावों को बताया हताशा की पराकाष्ठा

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान कल होने हैं। इससे पहले राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज है। सोमवार को सुबह जहां आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने…

Ragwendra P Singh
November 10, 2025
2 min read
तेजस्वी यादव पर भाजपा का पलटवार, उनके दावों को बताया हताशा की पराकाष्ठा

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान कल होने हैं। इससे पहले राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज है। सोमवार को सुबह जहां आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने अपनी जीत का दावा ठोका, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए एनडीए की ऐतिहासिक जीत का दावा किया। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। कल दूसरे चरण की वोटिंग है। भाजपा एक निर्णायक, प्रभावी और ऐतिहासिक विजय की ओर एनडीए के साथ बढ़ रही है। दूसरी ओर, विपक्ष इतना हताश हो जाएगा, इतनी उम्मीद नहीं थी। तेजस्वी यादव अब प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी सारी योजनाएं गिनवा रहे हैं। इसे हताशा की पराकाष्ठा कहते हैं। यानी, चुनाव में हार देख आप पहले से ही बहाने ढूंढ रहे हैं।भाजपा मु्ख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तेजस्वी ने आज एक बात कही है कि सारी इंडस्ट्रीज भाजपा राज्यों में ही क्यों लगती हैं। इससे साफ हो गया है कि राहुल गांधी के संपर्क में आकर तेजस्वी यादव का भी वही हाल हो गया है। तेजस्वी यादव भी थोड़ा होमवर्क कर लें। बिहार में अभी तक इथेनॉल के 17 प्रोजेक्ट शुरू हो गए हैं। बिहार में टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज का एक बहुत बड़ा क्षेत्र डेवलप हुआ है। बेतिया, मधुबनी, पटना, बेगूसराय जिले में टेक्सटाइल के प्रमुख रूप से निवेश किए गए हैं। बिहार बिस्किट इंडस्ट्रीज का फूड प्रोसेसिंग में बहुत बड़ा केंद्र बन गया है, क्योंकि अब बिहार का वातावरण आतंक, अपराध और खौफ से फ्री हो गया है, इसलिए इनवेस्टमेंट हुआ, लोग आए, इनवेस्टर्स आए और आगे और आएंगे। अगर हम लोग 20 साल के बाद भी जीत रहे हैं तो इसका सबसे बड़ा कारण है- ट्रस्ट फैक्टर। ये चुनाव जंगलराज बनाम सुशासन रहा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी अपने पिताजी की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं- भ्रष्टाचार में, कुशासन में और खौफ में।उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी राजनीतिक पर्यटक हैं, लोग समझ चुके हैं।उन्होंने एसआईआर का मुद्दा उठाया, कोई मुद्दा नहीं बन पाया। यानी, पिटे हुए, डूबे हुए मुद्दों को बार-बार उठाने की अगर सलाहियत सीखना है तो राहुल गांधी से सीखिए। ये चुनाव जंगलराज बनाम सुशासन रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…