द इंडियन व्यू

तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की चोट के बाद की पहली प्रतिक्रिया, बोले-सब ठीक

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स के विरुद्ध मैच में कैच लेने प्रयास में गंभीर रूप से चोटिल हुए दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। एनगिडी ने रविवार को…

Ragwendra P Singh
April 26, 2026
2 min read
तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की चोट के बाद की पहली प्रतिक्रिया, बोले-सब ठीक

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स के विरुद्ध मैच में कैच लेने प्रयास में गंभीर रूप से चोटिल हुए दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। एनगिडी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई। इसमें उन्होंने लिखा, संदेशों के लिए धन्यवाद, सब ठीक है।

 

एनगिडी को शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के विरुद्ध मैच में चोट लग गई थी। वह पंजाब के बल्लेबाज प्रियांश आर्य का कैच पकड़ने की कोशिश में पीछे की तरफ गिर गए थे और उनका सिर जोर से मैदान पर लगा था। वो तुरंत सिर पकड़कर जमीन पर लेट गए और इसके बाद मेडिकल स्टाफ तुरंत मैदान पर पहुंचा था। इस दौरान कुछ देर मैच रुका रहा। बाद में एहतियात के तौर पर एनगिडी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया था।

 

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने बताया था कि मुझे लगता है कि चोट गंभीर नहीं है। हम अपडेट देते रहेंगे, लेकिन स्थिति ज्यादा चिंताजनक नहीं है।

 

मैच की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के रिकॉर्ड तोड़ नाबाद 152 रन और नितीश राणा के 91 रनों की मदद से 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में पंजाब किंग्स ने सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के 76, प्रियांश आर्य के 43 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर की तूफानी 71 रनों की नाबाद पारी के दम पर 265 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य को सात गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

 

दिल्ली के लिए गेंदबाजी में बेहद खराब प्रदर्शन रहा। उन्हें एनगिडी की कमी खली, जो कैच लेने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। हालांकि, मैच में दिल्ली की फील्डिंग भी खराब रही थी। ---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…