तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला, एसआईआर को लेकर निशाना
नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को दिल्ली में चुनाव आयोग से मिला और मुख्य रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित अपनी शिकायतें उसके समक्ष रखी। तृणमूल कांग्रेस के 10 सांसदों वाले इस…

नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को दिल्ली में चुनाव आयोग से मिला और मुख्य रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित अपनी शिकायतें उसके समक्ष रखी। तृणमूल कांग्रेस के 10 सांसदों वाले इस प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से करीब दो घंटे तक बातचीत की।आयोग से मुलाकात के बाद तृणमूल नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने आयोग के समक्ष अबतक 40 लोगों की मृत्यु होने की बात कही, जिसे एसआईआर से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग को इसके लिए दोषी बताया। इस दौरान हमने पांच प्रश्न उठाए जिनका हमें जवाब नहीं मिला।तृणमूल कांग्रेस वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रॉयन ने कहा कि हमने 40 लोगों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी। इनकी मौत सीधे एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी थीं। हैरानी की बात है कि चुनाव आयोग ने इन्हें केवल आरोप कह कर खारिज कर दिया। उनका मानना है कि ‘चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं।’महुआ मोइत्रा ने कहा कि हमने पाँच खास सवाल उठाए। हमने पूछा कि अगर एसआईआर का मकसद गैर-नागरिकों की पहचान करना था तो बिहार में फाइनल गिनती क्या थी? एसआईआर केवल बंगाल में ही क्यों किया जा रहा है, अन्य पूर्वोत्तर के राज्यों में भी घुसपैठ को लेकर चिंता है? असम में सिर्फ स्पेशल रिवीजन क्यों हो रहा है, इंटेंसिव क्यों नहीं? चुनाव आयोग कहता है कि पिछली मतदाता सूची भरोसे लायक नहीं है तो इस तर्क से पूरी लोकसभा की वैधता पर सवाल उठते हैं?
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
