तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप बोले- कमी खलेगी
नई दिल्ली : अमेरिका में खुफिया एजेंसियों की प्रमुख तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में तुलसी गबार्ड को अमेरिका की 18 खुफिया एजेंसियों पर निगरानी रखने वाली…

नई दिल्ली : अमेरिका में खुफिया एजेंसियों की प्रमुख तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में तुलसी गबार्ड को अमेरिका की 18 खुफिया एजेंसियों पर निगरानी रखने वाली राष्ट्रीय खुफिया संस्था का निदेशक नियुक्त किया था।
राष्ट्रपति ट्रंप ने तुलसी गबार्ड का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है तथा उनके सहायक उपनिदेशक आरोन लुकास को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। तुलसी आगामी 30 जून को पदमुक्त होंगी।
राष्ट्रपति ट्रंप को भेजे गए अपने त्यागपत्र में तुलसी ने अपने पति अब्राहम की बीमारी का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि मेरे पति एक दुर्लभ किस्म के हड्डियों के कैंसर से पीड़ित हैं। वह पति की देखभाल के लिए समय चाहती हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर तुलसी के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें उनकी कमी खलेगी।
तुलसी ने अपने त्यागपत्र में ईरान युद्ध या अन्य मुद्दों पर ट्रंप प्रशासन की नीतियों से किसी असहमति का उल्लेख नहीं किया है। हालांकि राजनीतिक हलकों में यह आम चर्चा थी कि तुलसी गबार्ड ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उसके खिलाफ छेड़े गए युद्ध के खिलाफ थीं। पिछले कुछ महीनों के दौरान ट्रंप प्रशासन के कई मंत्रियों और अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पत्रकार के हाथों में युगांडा के ऐतिहासिक टोरो साम्राज्य की कमान, साल 1993 में बहाल हुई थी राजशाही
विवेक ओझा पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा के प्रसिद्ध टोरो साम्राज्य में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां एक पेशेवर पत्रकार को राजशाही का नेतृत्व सौंपा जा रहा है। देश में दशकों पहले समाप्त कर दी गई इस पारंपरिक व्यवस्था…
सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन का यमन में हवाई हमला, होदेइदाह के हूथी सैन्य ठिकाने बने निशाना
रियाद/सना : लाल सागर में सऊदी-संबंधित जहाजों पर हुए हमलों और समुद्री तनाव के बीच सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के हूथी-नियंत्रित होदेइदाह प्रांत में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। गठबंधन ने कहा कि कार्रवाई का…
खैबर पख्तूनख्वा के टैंक में आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मी समेत 15 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 12 हमलावर ढेर
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में एक संयुक्त पुलिस चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस…
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन
दोहा : कतर के पूर्व शासक और ‘फादर अमीर’ के नाम से प्रसिद्ध शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कतर के अमीरी दीवान ने रविवार को उनके निधन की जानकारी दी। अमीरी दीवान ने बयान जारी कर कहा कि देश…
