तीसरे वनडे में जीत के लिए न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 338 रन का लक्ष्य
इंदौर : इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए। भारत को मैच जीतने के लिए 338 रनों का लक्ष्य मिला है।…

इंदौर : इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए। भारत को मैच जीतने के लिए 338 रनों का लक्ष्य मिला है।
न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अर्शदीप सिंह ने पहले ही झटके के रूप में हेनरी निकोल्स को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। कॉनवे सिर्फ 5 रन बना सके। तीसरा झटका विल यंग के रूप में लगा। यंग ने 41 गेंदों में 30 रन बनाए।
इसके बाद डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाला और एक मजबूत साझेदारी की। लगातार दूसरे मैच में डेरिल मिचेल ने शानदार शतक जड़ा। वही फिलिप्स ने भी शतक लगाया। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया।
इस महत्वपूर्ण साझेदारी को अर्शदीप सिंह ने ग्लेन फिलिप्स का विकेट लेकर तोड़ा। फिलिप्स ने 88 गेंदों में 106 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके कुछ ही देर बाद डेरिल मिचेल भी आउट हो गए। मिचेल को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा। मिचेल ने 131 गेंदों में 137 रन की शानदार पारी खेली।
निचले क्रम में मिचेल हे ने 2 रन, जैक फॉल्क्स ने 10 रन और क्रिस्टियन क्लार्क ने 11 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल 28 रन बनाकर नाबाद लौटे।
भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट झटके। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को 1-1 सफलता मिली।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
