तिब्बत में एक घंटे के भीतर 3.6 और 3.1 तीव्रता के दो भूकंप
नई दिल्ली : नेपाल के पास तिब्बत में शनिवार सुबह करीब एक घंटे के भीतर दो भूकंप दर्ज किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस ) के अनुसार, दोनों भूकंपों की तीव्रता 3.6 और 3.1 रही। भूकंपीय गतिविधि हिमालय के संवेदनशील…

नई दिल्ली : नेपाल के पास तिब्बत में शनिवार सुबह करीब एक घंटे के भीतर दो भूकंप दर्ज किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस ) के अनुसार, दोनों भूकंपों की तीव्रता 3.6 और 3.1 रही। भूकंपीय गतिविधि हिमालय के संवेदनशील क्षेत्र में दर्ज की गई।मीडिया रिपाेर्टस में एनसीएस के हवाले से बताया गया है कि पहला भूकंप सुबह 6:00 बजे IST पर आया। इसकी तीव्रता 3.6 थी और इसका केंद्र जमीन से करीब 15 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का स्थान 29.623° उत्तरी अक्षांश और 92.503° पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। इसके करीब 55 मिनट बाद सुबह 6:55 बजे IST पर 3.1 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। इसका केंद्र करीब 14 किलोमीटर की गहराई में था और इसके निर्देशांक 28.459° उत्तरी अक्षांश और 92.196° पूर्वी देशांतर दर्ज किए गए।दोनों भूकंप तिब्बत क्षेत्र में आए, जो हिमालयी भूकंपीय क्षेत्र का हिस्सा है। फिलहाल इन झटकों से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है।दोनों भूकंप ऐसे समय आए हैं जब नेपाल हाल के दिनों में बाढ़ और भूस्खलन समेत कई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हुआ है। अगस्त में नेपाल-चीन सीमा के पास हिमस्खलन और चट्टानों के खिसकने के बाद अचानक आई बाढ़ से भोटे कोशी नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इससे घरों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा था।वहीं, नेपाल रेड क्रॉस सोसाइटी की एक अक्टूबर की स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, 24 से 27 सितंबर के बीच लगातार बारिश के कारण कई प्रांतों में बाढ़, भूस्खलन और जलभराव की स्थिति बनी। इन घटनाओं में 30 लोगों की मौत, 15 लोगों के घायल होने और तीन लोगों के लापता होने की जानकारी दी गई। करीब 2,000 परिवार प्रभावित हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
