ताहिर हुसैन पर कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, केजरीवाल की चुप्पी पर उठाए सवाल
नई दिल्ली : दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि अदालत के फैसले ने…

नई दिल्ली : दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि अदालत के फैसले ने स्पष्ट कर दिया है कि आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की ड्यूटी के दौरान जघन्य हत्या की गई थी और इस मामले में दोषियों को सजा मिली है।
भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि दिल्ली दंगों के मामले में कोर्ट ने तत्कालीन आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन सहित जावेद, अनस, नाजिम और कासिम को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने माना कि दोषियों ने साजिश और साझा उद्देश्य के तहत वारदात को अंजाम दिया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अंकित शर्मा की हत्या व्यापक साजिश का हिस्सा थी।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि घटना के समय अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे और ताहिर हुसैन उनकी पार्टी के निर्वाचित पार्षद थे। उन्होंने कहा कि संसद में मार्च 2020 के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भरोसा दिलाया था कि दंगों के सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला न्याय, कानून और संविधान की जीत है।
गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष ने देश में भ्रम फैलाया और लोगों को भड़काने का काम किया। उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल किया कि सीएए लागू होने के बाद कितने मुसलमानों की नागरिकता गई। उन्होंने कहा कि इसका जवाब "शून्य" है।
उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने अदालत के फैसले को "दुर्भाग्यपूर्ण" बताया था। उन्होंने कहा कि अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर फैसला सुनाया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
