तमिलनाडु विधानसभा ने विकसित भारत- जी राम जी के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव, भाजपा की कड़ी आपत्ति
नई दिल्ली : तमिलनाडु विधानसभा द्वारा केंद्र सरकार के एक कानून विकसित भारत- जी राम जी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतराज जताते हुए इसे असंवैधानिक बताया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता…

नई दिल्ली : तमिलनाडु विधानसभा द्वारा केंद्र सरकार के एक कानून विकसित भारत- जी राम जी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतराज जताते हुए इसे असंवैधानिक बताया।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को सवाल उठाया कि जब संसद से कोई कानून पारित हो चुका हो और सुप्रीम कोर्ट ने भी उस पर रोक नही लगाई है तो किसी राज्य विधानसभा को उसके खिलाफ प्रस्ताव या बिल लाने का अधिकार कैसे हो सकता है।
डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि संविधान के तहत संसद द्वारा पारित कानून पूरे देश में लागू होते हैं और सभी राज्यों पर बाध्यकारी होते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह किसी राज्य के कानून को न तो जिला पंचायत और न ही नगर निगम नकार सकते हैं, उसी तरह राज्य सरकारें भी संसद के कानून को ठुकरा नहीं सकतीं।
उन्होंने तमिलनाडु और केरल सरकारों से सवाल करते हुए कहा कि अगर राज्य विधानसभा कोई कानून बनाती है तो क्या कोई स्थानीय निकाय यह कह सकता है कि वह उस कानून का पालन नहीं करेगा? जब इसका जवाब “नहीं” है, तो यही सिद्धांत राज्यों पर भी लागू होना चाहिए।
भाजपा सांसद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि जब संसद के कानून को खुलेआम चुनौती दी जा रही है, तब क्या इसे संविधान के लिए खतरा नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं, जिनमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद और डॉ. भीमराव आंबेडकर शामिल थे, ने स्पष्ट किया था कि संसद का कानून सभी नागरिकों पर लागू होता है।
डॉ. त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल संविधान को सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि वास्तव में संसद के कानूनों का पालन करना हर राज्य की संवैधानिक जिम्मेदारी है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
