तमिलनाडु विधानसभा को रील बनाने का मंच बना रहे मुख्यमंत्री विजय : पी. विल्सन
नई दिल्ली : डीएमके सांसद पी. विल्सन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति के विधानसभा में दिए गए भाषण को लेकर उनपर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विधानसभा जैसे महत्वपूर्ण मंच का इस्तेमाल रील बनाने…

नई दिल्ली : डीएमके सांसद पी. विल्सन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति के विधानसभा में दिए गए भाषण को लेकर उनपर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विधानसभा जैसे महत्वपूर्ण मंच का इस्तेमाल रील बनाने के लिए कर रहे हैं।पी. विल्सन ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह रवैया उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से ऐसे वीडियो बनाए जा रहे हैं, जिनके जरिए लोगों की तारीफ और समर्थन हासिल करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इसका उलटा असर हो रहा है।मंगलवार को नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में सांसद पी.विल्सन ने मुख्यमंत्री विजय के विधानसभा में दिए गए भाषण की आलोचना करते हुए कहा कि इसे कोई भी सराहने वाला नहीं था।उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने विधानसभा में पिछले 100 दिनों के दौरान तमिलनाडु की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का मुद्दा स्पष्ट रूप से उठाया है। उनके अनुसार, राज्य में लगातार हत्याएं हो रही हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक रूप से खराब हुई है।पी. विल्सन ने कहा कि सरकार को सोशल मीडिया पर रील बनाने के बजाय राज्य की कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।उन्होंने मुख्यमंत्री पर पुराने मामलों और 50 वर्ष पुराने सरकारिया आयोग की रिपोर्ट का हवाला देकर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप लगाया। पी विल्सन ने कहा कि यदि इसी आधार पर चर्चा हो सकती है, तो मुख्यमंत्री से जुड़े आयकर विभाग के पुराने मामलों पर भी सदन में चर्चा की जानी चाहिए।अपने संसदीय प्रश्न के जवाब में वित्त मंत्रालय द्वारा दिए गए आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि अप्रैल 2021 से फरवरी 2026 के बीच ईडी ने 4,377 ईसीआईआर दर्ज किए, लेकिन केवल 59 मामलों में दोषसिद्धि हुई।उन्होंने दावा किया कि 98 प्रतिशत से अधिक मामले अब भी लंबित हैं, इसलिए केवल ईडी के पत्रों के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।उन्होंने मुख्यमंत्री विजय पर जनता का भरोसा तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के 100 से अधिक दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से विधानसभा की गरिमा बनाए रखने और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय शासन पर ध्यान देने की अपील की।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
