तमिलनाडु में हो रहे एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप में सभी को मिलेगा निःशुल्क प्रवेश
नई दिल्ली : तमिलनाडु में हो रहे एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 के सभी मैचों के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा। प्रशंसकों की अधिक से अधिक भागीदारी को सुनिश्चित करने और खेल की बढ़ती लोकप्रियता का जश्न मनाने…

नई दिल्ली : तमिलनाडु में हो रहे एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 के सभी मैचों के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा। प्रशंसकों की अधिक से अधिक भागीदारी को सुनिश्चित करने और खेल की बढ़ती लोकप्रियता का जश्न मनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हॉकी इंडिया ने रविवार को इसकी घोषणा की। यह टूर्नामेंट 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट में पहली बार 24 टीमें भाग ले रही हैं।हॉकी इंडिया के अनुसार प्रशंसक डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटटिकटगेनीडॉटइन (www.ticketgenie.in) या हॉकी इंडिया मोबाइल ऐप के जरिए मुफ्त वर्चुअल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद दर्शकों को एक डिजिटल टिकट मिलेगा, जिससे बिना किसी भौतिक भुगतान के एक सुचारू और कागज रहित प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित होगी।इस पहल के बारे में बात करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, "यह भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और हम चाहते हैं कि हर प्रशंसक इसका हिस्सा बने। मुफ्त टिकट देकर हमारा उद्देश्य तमिलनाडु और उसके बाहर के छात्रों, युवा एथलीटों, परिवारों और हॉकी प्रेमियों के लिए द्वार खोलना है। उत्साही प्रशंसकों द्वारा निर्मित माहौल हमेशा से हमारी सबसे बड़ी ताकत रहा है और हम अंतरराष्ट्रीय हॉकी को सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, "तमिलनाडु पहली बार जूनियर विश्व कप की मेजबानी कर रहा है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि स्टेडियम ऊर्जा से भरपूर हो। मुफ्त प्रवेश दर्शकों के लिए सभी बाधाओं को दूर करता है और जमीनी स्तर पर हॉकी को बढ़ावा देने के हमारे दृष्टिकोण को पुष्ट करता है। हम प्रशंसकों को बड़ी संख्या में आने, दुनिया भर की युवा प्रतिभाओं का समर्थन करने और विश्व स्तरीय हॉकी का अनुभव करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।"एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 में 24 टीमों को छह पूल में बांटा गया है। मेजबान भारत को पूल बी में चिली, ओमान और स्विट्जरलैंड के साथ रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 28 नवंबर को चेन्नई में चिली के खिलाफ करेगा। उसके बाद 29 नवंबर को ओमान और 2 दिसंबर को स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच होगा।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
