तन्वी शर्मा ने डेनमार्क ओपन में रचा कमाल, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
17 वर्षीय भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने डेनमार्क ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने गुरुवार देर रात खेले गए राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में जर्मनी की…

17 वर्षीय भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने डेनमार्क ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
उन्होंने गुरुवार देर रात खेले गए राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में जर्मनी की यवोन ली को सीधे गेमों में 21-17, 21-19 से हराया। अब अंतिम आठ में तन्वी के सामने दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग की चुनौती होगी। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहली बार मुकाबला होगा।
तन्वी ने यवोन ली के खिलाफ केवल 39 मिनट में जीत दर्ज की। भारतीय खिलाड़ी ने मुकाबले के दौरान आक्रामकता के साथ धैर्य का भी परिचय दिया। खासकर दूसरे गेम में जर्मनी की खिलाड़ी ने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन तन्वी ने दबाव में अपना संयम बनाए रखते हुए जीत हासिल की।

पहले गेम में तन्वी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और यवोन ली को लगातार दबाव में रखा। जर्मनी की खिलाड़ी ने पिछड़ने के बाद वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय शटलर ने अपनी बढ़त कायम रखते हुए पहला गेम 21-17 से जीत लिया। दूसरे गेम में मुकाबला अधिक रोमांचक हो गया। यवोन ली ने अपने खेल में सुधार करते हुए तन्वी को कड़ी टक्कर दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच अंक हासिल करने के लिए लगातार संघर्ष देखने को मिला और जर्मनी की खिलाड़ी ने कई मौकों पर बढ़त भी बनाई।
हालांकि, 16-16 के स्कोर पर बराबरी के बाद तन्वी ने अपना खेल और बेहतर किया। उन्होंने लगातार चार अंक जुटाकर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। यवोन ली ने हार नहीं मानी और संघर्ष करते हुए स्कोर 19 तक पहुंचा दिया, लेकिन तन्वी ने लगातार दो अंक जीतकर दूसरा गेम 21-19 से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने सीधे गेमों में मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
महिला एकल में तन्वी शर्मा की सफलता के साथ महिला युगल में भी भारत की उम्मीदें कायम हैं। त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी भी डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में खेलेगी।
भारतीय जोड़ी के सामने अंतिम आठ के मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन की चुनौती होगी। दोनों भारतीय खिलाड़ियों की नजरें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर रहेंगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी
फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…
शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल
भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…
संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा
पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…
दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब
दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…
