तंबाकू की जगह वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने पर काम कर रही सरकारः कृषि मंत्री
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि तंबाकू सेवन के विभिन्न तरीकों के कारण देश में हर साल करीब 13 लाख लोगों की मौत होती है। इसके कारण सरकार तंबाकू की खेती के स्थान पर…

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि तंबाकू सेवन के विभिन्न तरीकों के कारण देश में हर साल करीब 13 लाख लोगों की मौत होती है। इसके कारण सरकार तंबाकू की खेती के स्थान पर वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है।
कृषि मंत्री ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान घोषी से समाजवादी पार्टी के सदस्य राजीव राय के प्रश्न के उत्तर में स्पष्ट किया कि सरकार ने किसानों से तंबाकू की खेती छोड़ने के लिए नहीं कहा है, बल्कि उनके लिए विकल्प तैयार किए हैं। उन्होंने कहा कि किन-किन इलाकों में तंबाकू की जगह कौन-कौन सी फसलें पैदा की जा सकती हैं, इसका भी अध्ययन किया गया है। इनमें हाइब्रिड मक्का, मिर्च, शकरकंद, कपास, आलू, चिया, फीडबीन, लोबिया, रागी, मूंगफली, सोयाबीन और ज्वार जैसी फसलें शामिल हैं।
शिवराज ने कहा कि छोटे किसानों के लिए एकीकृत खेती मॉडल पर काम किया जा रहा है। छोटे किसान केवल एक फसल पर निर्भर न रहें, बल्कि चावल, सब्जियां, दलहन, पशुपालन, मछली पालन और मधुमक्खी पालन जैसे विविध क्षेत्रों में ध्यान दें। इसके लिए कई जगहों पर डेमोंस्ट्रेशन भी किए जा रहे हैं ताकि छोटे किसानों की खेती लाभकारी व्यवसाय बन सके।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
