द इंडियन व्यू

डोप परीक्षण में विफल, अर्चना जाधव पर चार साल का प्रतिबंध

भारत की लंबी दूरी की धाविका अर्चना जाधव पर जनवरी में डोप परीक्षण में विफल रहने के चलते मंगलवार को चार साल का प्रतिबंध लगाया गया। बार-बार याद दिलाने पर भी उन्होंने डोप परीक्षण में असफल रहने के खिलाफ अपील नहीं की जिससे…

Ragwendra P Singh
March 18, 2025
2 min read
डोप परीक्षण में विफल, अर्चना जाधव पर चार साल का प्रतिबंध

भारत की लंबी दूरी की धाविका अर्चना जाधव पर जनवरी में डोप परीक्षण में विफल रहने के चलते मंगलवार को चार साल का प्रतिबंध लगाया गया। बार-बार याद दिलाने पर भी उन्होंने डोप परीक्षण में असफल रहने के खिलाफ अपील नहीं की जिससे विश्व एथलेटिक्स ने मान लिया कि वह अपना अपराध स्वीकार करती हैं, इसलिए उन पर प्रतिबंध लगा दिया।

साभार : गूगल

विश्व एथलेटिक्स की एथलीट इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, जाधव का जो नमूना पिछले साल दिसंबर में पुणे हाफ-मैराथन के दौरान लिया गया था, उसमें प्रतिबंधित पदार्थ ऑक्सेंड्रोलोन था। यह सिंथेटिक एनाबॉलिक स्टेरॉयड शरीर में प्रोटीन उत्पादन और मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है। यह प्रतिबंध 7 जनवरी से लागू हुआ है।

जाधव इस अवधि के लिए अस्थायी तौर पर निलंबित थीं। 15 दिसंबर 2024 से उनके सभी परिणाम अयोग्य माने जाएंगे। उन्हें इस अवधि के सभी पुरस्कार, पदक, अंक और उपस्थिति राशि वापस करनी होगी। उन्होंने 25 फरवरी को एआईयू को एक ईमेल में उल्लंघन के आरोप का जवाब देते हुए कहा था, मुझे बेहद खेद है सर...मैं आपके फैसले का स्वागत करती हूं।

एआईयू ने कहा कि फिर भी जाधव को सूचित किया गया कि उनके पास यह स्वीकारने के लिए 3 मार्च तक का समय है कि उन्होंने डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन किया है। फिर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने 28 फरवरी को उन्हें याद दिलाई। हालांकि जाधव से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

उन्होंने आखिरी बार अक्टूबर 2024 में दिल्ली हाफ मैराथन में भाग लिया था जिसमें भारतीय महिला खिलाड़ियों में लिली दास, कविता यादव और प्रीति लांबा के पीछे वह चौथे स्थान पर रहीं थी। जाधव का 10,000 मीटर में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 35:44.26 और हाफ मैराथन में 1:20:21 है। 3,000 मीटर में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10:28.82 है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।