द इंडियन व्यू

डॉ जितेन्द्र सिंह ने सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात, वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकीय प्रगति से कराया अवगत

नई दिल्ली : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेन्द्र सिंह ने गुरुवार को मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से संसद भवन में…

Ragwendra P Singh
October 23, 2025
2 min read
डॉ जितेन्द्र सिंह ने सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात, वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकीय प्रगति से कराया अवगत

नई दिल्ली : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेन्द्र सिंह ने गुरुवार को मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से संसद भवन में शिष्टाचार भेंट की।बैठक के दौरान डॉ जितेन्द्र सिंह ने उपराष्ट्रपति को मंत्रालयों की प्रमुख पहलों और चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी। उपराष्ट्रपति ने भारत के नवाचार-आधारित वैज्ञानिक पारिस्थितिकी तंत्र की सराहना की।उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालयों ने भारत के नवाचार-आधारित वैज्ञानिक पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने और अग्रणी प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।उन्होंने यह उल्लेख किया कि वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत ने वर्ष 2015 में 81वें स्थान से 2025 में 38वें स्थान तक उल्लेखनीय प्रगति की है।उन्होंने कहा कि पेटेंट, वैज्ञानिक प्रकाशनों और प्रौद्योगिकी-आधारित आर्थिक विकास में भारत की उल्लेखनीय वृद्धि देश की वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार संस्कृति का प्रतीक है। उपराष्ट्रपति ने वैक्सीन विकास, भारत जेएआई भाषा मॉडल तथा क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में भारत की हाल की उपलब्धियों की सराहना की।उन्होंने कहा कि ये पहल न केवल भारत की तकनीकी क्षमता को प्रदर्शित करती हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर उसकी वैज्ञानिक नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ करती हैं।सीपी राधाकृष्णन ने जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान में नैतिकता, युवाओं को विज्ञान एवं अनुसंधान के प्रति प्रेरित करने और उद्योग के साथ सहयोग को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने मौसम पूर्वानुमान सेवाओं में तीव्र सुधार और भारत की ब्लू इकॉनमी की विशाल संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को वैश्विक साझेदारियों के माध्यम से वैज्ञानिक प्रगति के अग्रणी स्थान पर बनाए रखना चाहिए।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…