डेम्बेले व बोनमाटी को फ़ीफ़ा ने किया सम्मानित, यूरोप के कोचों को भी पुरस्कार
उस्मान डेम्बेले और ऐताना बोनमाटी को फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फ़ीफ़ा के पुरस्कारों में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में 2025 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इन दोनों प्लेयर्स ने इससे पहले बैलोन डीओर का प्रतिष्ठित…

उस्मान डेम्बेले और ऐताना बोनमाटी को फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फ़ीफ़ा के पुरस्कारों में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में 2025 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इन दोनों प्लेयर्स ने इससे पहले बैलोन डीओर का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी जीता था।
डेम्बेले ने पेरिस सेंट जर्मेन को उसके पहले चैंपियंस लीग खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई। बोनमाटी ने इस वर्ष स्पेन और बार्सिलोना से शानदार खेल दिखाया था। फीफा पुरस्कारों के लिए दुनिया भर के राष्ट्रीय टीम के कप्तान, कोच, मीडिया और प्रशंसक मतदान करते हैं।
यूरोप के दो कोच को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया। इनमें महिला वर्ग में सरीना विगमैन शामिल हैं जिन्होंने इंग्लैंड को लगातार दूसरी बार महिला यूरो खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
पुरुष वर्ग में यह पुरस्कार लुई एनरिक को मिला जिन्होंने पीएसजी को चैंपियंस लीग और फ्रांसीसी लीग का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
