डेनमार्क ओपन : तन्वी शर्मा का संघर्ष नाकाम, त्रीसा-गायत्री भी क्वार्टर फाइनल में बाहर
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय प्लेयर्स का अभियान शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। महिला एकल में तन्वी शर्मा और महिला युगल में त्रीसा जॉली तथा गायत्री गोपीचंद को हार मिली। भारत की अंतिम उम्मीद…

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय प्लेयर्स का अभियान शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। महिला एकल में तन्वी शर्मा और महिला युगल में त्रीसा जॉली तथा गायत्री गोपीचंद को हार मिली।
भारत की अंतिम उम्मीद तन्वी शर्मा को महिला एकल क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर एक और शीर्ष वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने 21-15, 21-13 से हराया। 38 मिनट तक चले मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज तन्वी ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वह अपनी लय कायम नहीं रख सकीं।
इससे पहले महिला युगल में भारत की त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को मलेशिया की पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन के खिलाफ 14-21, 21-17, 21-11 से हार मिली। विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत की और पहले गेम के मध्यांतर तक 11-7 की बढ़त बनाई।

इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पहला गेम आसानी से अपने नाम किया। हालांकि, विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर मौजूद मलेशियाई जोड़ी ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए मुकाबला बराबर कर दिया। निर्णायक गेम में पर्ली और थिनाह ने दबदबा बनाते हुए भारतीय जोड़ी को उलटफेर करने का मौका नहीं दिया।
मलेशियाई जोड़ी ने इसी महीने जापान में हुए एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में भी त्रीसा और गायत्री को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। इससे पहले भारत के कई प्रमुख खिलाड़ी टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए थे। इनमें पीवी सिंधु, उन्नति हुड्डा, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी, लक्ष्य सेन तथा आयुष शेट्टी शामिल हैं।
पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर तक जगह बनाई, लेकिन वहां उन्हें फ्रांस के मौजूदा विश्व चैंपियन एलेक्स लानियर के खिलाफ हार मिली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अब 20 से 25 अक्टूबर तक खेले जाने वाले फ्रेंच ओपन में चुनौती पेश करेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी
फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…
शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल
भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…
संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा
पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…
दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब
दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…
