द इंडियन व्यू

डेजर्ट वाइपर्स की जीत से शारजाह वॉरियर्स बाहर, प्लेऑफ की स्थिति तय

तेज गेंदबाज नसीम शाह की प्रभावशाली गेंदबाजी और मैक्स होल्डन के नाबाद अर्धशतक से डेजर्ट वाइपर्स ने शारजाह वॉरियर्स को पांच विकेट से मात देकर आईएलटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में उन्हें प्लेऑफ से बाहर कर दिया। इस जीत के साथ ही…

Ragwendra P Singh
December 27, 2025
1 min read
डेजर्ट वाइपर्स की जीत से शारजाह वॉरियर्स बाहर, प्लेऑफ की स्थिति तय

तेज गेंदबाज नसीम शाह की प्रभावशाली गेंदबाजी और मैक्स होल्डन के नाबाद अर्धशतक से डेजर्ट वाइपर्स ने शारजाह वॉरियर्स को पांच विकेट से मात देकर आईएलटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में उन्हें प्लेऑफ से बाहर कर दिया।

इस जीत के साथ ही अब यह स्पष्ट हो गया है कि प्लेऑफ में अबू धाबी नाइट राइडर्स या गल्फ जायंट्स में से कोई एक ही टीम जगह बनाएगी। वहीं, डेजर्ट वाइपर्स, एमआई एमिरेट्स, और दुबई कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ में अपनी स्थिति पक्की कर चुकी हैं।

नसीम शाह ने वॉरियर्स के लिए तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और टीम को 140 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। वॉरियर्स से जॉनसन चार्ल्स ने 43 रन बनाए।

@TheDesertVipers

लक्ष्य का पीछा करते हुए, मैक्स होल्डन ने नाबाद 66 रन की शानदार पारी खेली और डेजर्ट वाइपर्स ने 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 144 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।