द इंडियन व्यू

डुप्लांटिस ने जीता डायमंड लीग गोल्ड, 6.32 मीटर का विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूके

मोंडो डुप्लांटिस ने डायमंड लीग प्रतियोगिता में पोल वॉल्ट में स्वर्ण पदक जीता लेकिन वह विश्व रिकार्ड बनाने से चूक गए। ओलंपिक और विश्व चैंपियन ने 6.32 मीटर का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए दो प्रयास किए, लेकिन इसमें…

Ragwendra P Singh
August 21, 2026
1 min read
डुप्लांटिस ने जीता डायमंड लीग गोल्ड, 6.32 मीटर का विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूके

मोंडो डुप्लांटिस ने डायमंड लीग प्रतियोगिता में पोल वॉल्ट में स्वर्ण पदक जीता लेकिन वह विश्व रिकार्ड बनाने से चूक गए। ओलंपिक और विश्व चैंपियन ने 6.32 मीटर का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए दो प्रयास किए, लेकिन इसमें नाकाम रहे।

Photo Credit: AP

डुप्लांटिस ने 6.21 मीटर की ऊंचाई को पहली बार में ही पार कर लिया जो उनका मार्च के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में 6.25 मीटर की ऊंचाई पार करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था और स्वर्ण पदक जीता था। डुप्लांटिस के घनिष्ठ मित्र और प्रतिद्वंद्वी एम्मानौइल कारालिस ने 6.16 की ऊंचाई पार की और उन्होंने रजत पदक जीता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।