डीपीएल: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने नई दिल्ली टाइगर्स को पांच विकेट से हराया
नई दिल्ली : साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार रात नई दिल्ली टाइगर्स को पांच विकेट से हरा दिया। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 169 रन के लक्ष्य को 18वें ओवर में ही हासिल…

नई दिल्ली : साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार रात नई दिल्ली टाइगर्स को पांच विकेट से हरा दिया। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 169 रन के लक्ष्य को 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए नई दिल्ली टाइगर्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 168 रन बनाए। लक्ष्य थरेजा ने 47 गेंदों पर 62 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की पारी को संभाला। आखिरी ओवरों में नमन तिवारी ने दो गेंदों पर 10 रन और रेवान रक्यान ने छह गेंदों पर 17 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की ओर से अंकित डबास ने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं दिवांश रावत ने दो ओवर में 25 रन खर्च करने के बावजूद चार विकेट झटककर प्रभावी प्रदर्शन किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने अच्छी शुरुआत की। अनमोल शर्मा ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए एक और अर्धशतक लगाया और टीम को मजबूत आधार दिया। वह 16वें ओवर में आउट हुए, लेकिन दूसरे छोर पर एकांश डोबाल ने पारी को संभाले रखा।इसके बाद अंकित ने 18वें ओवर में पार्थ की गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाकर मुकाबले का रुख पूरी तरह साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के पक्ष में कर दिया। वह पांच गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। एकांश 18 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे।साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
