डीपीएल: यश के अर्धशतक और परीक्षित के तीन विकेट से नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने दर्ज की शानदार जीत
नई दिल्ली : यश भाटिया के शानदार अर्धशतक और परीक्षित सहरावत की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने रविवार देर रात दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 39 रन से हरा दिया।अरुण…

नई दिल्ली : यश भाटिया के शानदार अर्धशतक और परीक्षित सहरावत की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने रविवार देर रात दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 39 रन से हरा दिया।अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए, जिसके जवाब में आउटर दिल्ली की टीम सात विकेट पर 127 रन ही बना सकी।नॉर्थ दिल्ली की ओर से यश भाटिया ने 38 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद कौशल सुमन ने 26 गेंदों पर 33 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया।परीक्षित सहरावत की घातक गेंदबाजी167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आउटर दिल्ली वॉरियर्स की शुरुआत खराब रही। नौवें ओवर तक टीम 47 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद हर्ष त्यागी ने आक्रामक अर्धशतक लगाकर टीम की उम्मीदें जगाईं, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से वॉरियर्स की पारी संभल नहीं सकी।नॉर्थ दिल्ली के परीक्षित सहरावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 10 रन देकर तीन विकेट लिए और एक मेडन ओवर भी डाला। उनकी गेंदबाजी ने आउटर दिल्ली के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।आखिरकार आउटर दिल्ली वॉरियर्स 20 ओवर में सात विकेट पर 127 रन ही बना सकी और 39 रन से मुकाबला हार गई।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
