द इंडियन व्यू

डीडीसीए ने राजधानी में शुरू की मेगा टी20 क्रिकेट लीग, 104 क्लबों की होगी टक्कर

नई दिल्ली : दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने राजधानी की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ कर दिया है। इस इंटर-क्लब टूर्नामेंट की शुरुआत आज सेंट स्टीफंस कॉलेज ग्राउंड में हुई,…

Ragwendra P Singh
June 16, 2025
2 min read
डीडीसीए ने राजधानी में शुरू की मेगा टी20 क्रिकेट लीग, 104 क्लबों की होगी टक्कर

नई दिल्ली : दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने राजधानी की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ कर दिया है। इस इंटर-क्लब टूर्नामेंट की शुरुआत आज सेंट स्टीफंस कॉलेज ग्राउंड में हुई, जहां क्रिकेट प्रेमियों, खिलाड़ियों और अधिकारियों की उत्साही मौजूदगी देखने को मिली। यह टूर्नामेंट न केवल स्थानीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास है, बल्कि युवा प्रतिभाओं के लिए एक सुनहरा मंच भी साबित होगा।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मद्रास क्रिकेट क्लब और यॉर्क्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिससे टूर्नामेंट की रोमांचक शुरुआत हुई। कुल 104 क्लब इस मेगा इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं, जिन्हें ग्रुप चरण के लिए 9 पूलों में विभाजित किया गया है।

उद्घाटन समारोह में डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा, निदेशक श्याम शर्मा, लीग समिति के सह-अध्यक्ष डॉ. अहमद तमीम, सह-संयोजक हर्ष गुप्ता और वरिष्ठ सचिव प्रमोद जैन व शर्वन कुमार मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टूर्नामेंट की सफलता की कामना की।

डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा, “यह टूर्नामेंट दिल्ली क्रिकेट की जड़ों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य है कि उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिले, जहां वे सीखें, निखरें और आगे बढ़ें। मुझे विश्वास है कि इस आयोजन से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आएंगे, जो भविष्य में दिल्ली और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।”

डीडीसीए की इस पहल का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेटरों को अधिक मैच खेलने का अवसर देना, प्रतिभा की पहचान करना और क्रिकेट संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान करना है। इस टूर्नामेंट के माध्यम से राजधानी की क्रिकेट विरासत को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…