डीडीए के अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए
नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के सहायक सतर्कता अधिकारी दीपक यादव और बहु-कार्य कर्मचारी (एमटीएस) तरुण को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक…

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के सहायक सतर्कता अधिकारी दीपक यादव और बहु-कार्य कर्मचारी (एमटीएस) तरुण को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक सतर्कता मामले में अनुकूल जवाब भेजने के बदले रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है।
सीबीआई के अनुसार यह मामला 18 मई को डीडीए के पूर्व उपनिदेशक की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया। आरोप लगाया गया कि डीडीए के सहायक सतर्कता अधिकारी दीपक यादव ने शिकायतकर्ता के खिलाफ चल रहे सतर्कता मामले में उसके मूल विभाग को अनुकूल जवाब भेजने के बदले पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।
जांच एजेंसी ने बताया कि बातचीत के बाद आरोपित तीन लाख रुपये लेने पर सहमत हो गया। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और 18 मई को दीपक यादव को डीडीए के बहु-कार्य कर्मचारी तरुण के माध्यम से 50 हजार रुपये रिश्वत की पहली किस्त लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। यह राशि कुल तय तीन लाख रुपये का हिस्सा थी। मामले में आगे की जांच जारी है।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
