द इंडियन व्यू

डीकॉक की तूफानी पारी से सनराइजर्स ईस्टर्न केप की बड़ी जीत

आक्रामक बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने 77 रन की तूफानी पारी खेली जिससे सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रिटोरिया कैपिटल्स को 48 रन से हराकर बोनस अंक हासिल किया। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह…

Ragwendra P Singh
December 30, 2025
1 min read
डीकॉक की तूफानी पारी से सनराइजर्स ईस्टर्न केप की बड़ी जीत

आक्रामक बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने 77 रन की तूफानी पारी खेली जिससे सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रिटोरिया कैपिटल्स को 48 रन से हराकर बोनस अंक हासिल किया।

सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 188 रन बनाए। कैपिटल्स की टीम इसके जवाब में 140 रन पर आउट हो गई।

सनराइजर्स ने लगातार दूसरे मैच में बोनस अंक हासिल किया और उसके अब 10 अंक हो गए हैं। कैपिटल्स की टीम दो मैचों के बाद भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। डीकॉक ने अपनी पारी में पांच चौके और छह छक्के लगाए।

उन्होंने जॉनी बेयरस्टो के जल्दी आउट होने के बाद मैथ्यू ब्रीत्ज़के (52 रन) के साथ 70 गेंदों में 116 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा शानदार फॉर्म में चल रहे जॉर्डन हरमन (37 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

@SA20_League

सनराइजर्स के मार्को यानसन, एडम मिल्ने और एनरिक नोर्किया की तेज गेंदबाजी की तिकड़ी ने इसके बाद कैपिटल्स के बल्लेबाजों को नहीं चलने दिया। कैपिटल्स से विल स्मीड ने 35 और शाई होप ने 36 रन बनाए। सनराइजर्स से मिल्ने ने 25 रन देकर चार विकेट लिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।