डीआरआई ने चीन से अवैध रूप से लाए गए 30 हजार पटाखों के टुकड़े गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पकड़े
नई दिल्ली : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने ऑपरेशन फायरट्रेल के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर चीन से अवैध रूप से लाए गए 30 हजार पटाखों के टुकड़े पकड़े हैं। डीआरआई ने बताया कि बिना किसी वैध…

नई दिल्ली : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने ऑपरेशन फायरट्रेल के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर चीन से अवैध रूप से लाए गए 30 हजार पटाखों के टुकड़े पकड़े हैं। डीआरआई ने बताया कि बिना किसी वैध लाइसेंस के लाई गई यह अवैध खेप करीब पांच करोड़ रुपये की है। इसके मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है।डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, 40 फीट लंबे कंटेनर की जांच के दौरान सामने आया कि इसमें चीन से लाए गए पटाखों के टुकड़े छुपाकर रखे गए हैं। विदेश व्यापार नीति के तहत पटाखों का आयात प्रतिबंधित श्रेणी में आता है और इसके लिए डीजीएफटी तथा पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन से लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है। पकड़े गए आयातक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था और उसने तस्करी की कोशिश स्वीकार की।इसी साल अक्टूबर में भी डीआरआई ने मुंबई और तूतीकोरिन में चीनी पटाखों की अवैध खेप पकड़कर तस्करी की कोशिशों को नाकाम किया था।एजेंसी ने कहा कि ऐसे खतरनाक सामान का अवैध आयात जन सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, बंदरगाह ढांचे और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के लिए गंभीर खतरा बनता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
