द इंडियन व्यू

डिजिटल भुगतान में भारत की बड़ी छलांग, दिसंबर में यूपीआई ट्रांजेक्शन में 29 फीसदी की तेज बढ़ोतरी

नई दिल्‍ली : देश में ऑनलाइन लेनदेन में दिन-ब-दिन इजाफा हो रहा है। बीते साल 2025 के दिसंबर महीने में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से होने वाले ट्रांजेक्शन में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिसंबर महीने में यूपीआई…

Ragwendra P Singh
January 1, 2026
2 min read
डिजिटल भुगतान में भारत की बड़ी छलांग, दिसंबर में यूपीआई ट्रांजेक्शन में 29 फीसदी की तेज बढ़ोतरी

नई दिल्‍ली : देश में ऑनलाइन लेनदेन में दिन-ब-दिन इजाफा हो रहा है। बीते साल 2025 के दिसंबर महीने में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से होने वाले ट्रांजेक्शन में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिसंबर महीने में यूपीआई ने 27.97 लाख करोड़ रुपये के 21.63 अरब ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड बनाया है।

 

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने गुरुवार को जारी आंकड़ों में बताया कि दिसंबर में यूपीआई के जरिए 21.63 अरब ट्रांजेक्शन हुए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 29 फीसदी ज्यादा है। वहीं, ट्रांजेक्शन की कुल राशि भी 20 फीसदी बढ़‌कर 27.97 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

 

आंकड़ों के मुताबिक महीने के हिसाब से यूपीआई ट्रांजेक्शन की संख्या और रकम में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिसंबर में रोजाना औसतन 90,217 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है, जबकि नवंबर में यह आंकड़ा 87,721 करोड़ रुपये था।

 

दिसंबर में रोजाना औसतन 698 मिलियन (करीब 69.8 करोड़) यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए हैं, जो नवंबर के 682 मिलियन से ज्यादा हैं। नवंबर में यूपीआई ट्रांजेक्शन की संख्या 20.47 अरब रही थी, जो सालाना आधार पर 32 फीसदी की बढ़त हुई थी। उस महीने लेन-देन की कुल राशि 26.32 लाख करोड़ रुपये रही थी, जिसमें 22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी।

 

इसी दौरान इंस्टेंट मनी ट्रांसफर सिस्टम (आईएमपीएस) के जरिए दिसंबर में कुल 6.62 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ। यह पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा है और नवंबर के 6.15 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक है। इसके अलावा आईएमपीएस के जरिए दिसंबर में 380 मिलियन ट्रांजेक्शन हुए, जबकि नवंबर में यह संख्या 369 मिलियन थी। वहीं, रोजाना आईएमपीएस से होने वाला ट्रांजेक्शन 21,269 करोड़ रुपये रहा है, जो नवंबर में 20,506 करोड़ रुपये था।

 

एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में अब 70.9 करोड़ सक्रिय यूपीआई क्यूआर कोड हैं, जो जुलाई 2024 के बाद से 21 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाते हैं। किराना दुकानों, मेडिकल स्टोर, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और गांवों तक क्यूआर कोड की सुविधा पहुंच से अब स्कैन करके भुगतान करना पूरे देश में आम हो गया है। इससे शहर और गांव के बीच की दूरी कम हुई है और भारत दुनिया में एक मजबूत डिजिटल देश बनकर उभरा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…