डिजिटल अरेस्ट साइबर अपराध मामले में बैंक प्रबंधक गिरफ्तार
नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई में एक निजी बैंक के प्रबंधक नितेश राय को डिजिटल अरेस्ट साइबर अपराध के एक मामले में गिरफ्तार किया है।एजेंसी के अनुसार, जांच में पता चला कि आरोपित बैंक अधिकारी ने…

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई में एक निजी बैंक के प्रबंधक नितेश राय को डिजिटल अरेस्ट साइबर अपराध के एक मामले में गिरफ्तार किया है।एजेंसी के अनुसार, जांच में पता चला कि आरोपित बैंक अधिकारी ने साइबर अपराधियों के साथ मिलीभगत कर अवैध रूप से धन प्राप्त किया और अपने पद का दुरुपयोग करते हुए म्यूलखाते (फर्जी खातों) खोलने में सहायता की। इन खातों का उपयोग कई साइबर अपराधों में किया गया, जिनमें डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के मामले भी शामिल हैं।सीबीआई ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित को मुंबई की सक्षम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया।जांच में यह भी पाया गया है कि दो साइबर अपराधियों ने बैंक प्रबंधक को रिश्वत दी थी। इन दोनों को सीबीआई पहले ही चल रहे डिजिटल अरेस्ट साइबर अपराध प्रकरण में गिरफ्तार कर चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
